कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह का पंतनगर दौरा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर, CM धामी ने किया स्वागत, बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह चौहान ने पंतनगर विश्वविद्यालय का दौरा किया, कृषि अनुसंधान और नई तकनीक पर चर्चा की। किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे पंतनगर cm धामी ने किया स्वागत बोले - कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

शिवराज सिंह का पंतनगर दौरा |

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड के पंतनगर पहुंचे, जहां पर CM पुष्कर सिंह धामी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय स्थित संग्रहालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, कृषि यंत्रों और फसलों से जुड़े प्रदर्शनों का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने उन्हें शोध उपलब्धियों और चल रही परियोजनाओं की जानकारी भी दी।

‘कृषि क्षेत्र को नई दिशा’

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय देश के प्रमुख कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों में से एक है। प्रदेश सरकार यहां विकसित तकनीकों और शोध का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

किसानों की आय बढ़ाने की प्राथमिकता

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाया जा सकता है। किसानों की आय बढ़ाने, उन्नत बीज विकसित करने, प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने और नई तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्रीय कृषि मंत्री को संस्थान की उपलब्धियों, चल रही शोध परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के कुलपति, वैज्ञानिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CMधामी ने किया देहरादून साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

राज्य

CMधामी ने किया देहरादून साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में साइंस सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और विज्ञान, प्रौद्योगिकी में नवाचारों की सराहना की।

टेक सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया

राज्य

टेक सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमने जो संकल्प लिए, उन्हें पूरा किया

मध्यप्रदेश में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन हुआ, जिसमें जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित किया गया।

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

राज्य

CM डॉ. मोहन भोपाल में करेंगे एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

मध्य प्रदेश में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में नए निवेश और उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों की विस्तार की चर्चा होगी, जिससे राज्य में रोजगार सृजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0: सीएम डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ, जीसीसी, डेटा सेंटर-सेमीकंडक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा, जिसमें उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति विशेषज्ञ भाग लेंगे। देश-विदेश के उद्योग जगत, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों का होगा संगम

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, INS महेंद्रगिरि हुआ शामिल; 75% स्वदेशी तकनीक से तैयार स्टेल्थ युद्धपोत

देश-विदेश

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, INS महेंद्रगिरि हुआ शामिल; 75% स्वदेशी तकनीक से तैयार स्टेल्थ युद्धपोत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना में INS महेंद्रगिरि को शामिल किया, जो 75% स्वदेशी तकनीक से लैस है और स्टेल्थ फ्रिगेट का हिस्सा है।