संदिग्ध महिला हत्या मामला

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

35 वर्षीय अंजू देवी की गोपालगंज में संदिग्ध मौत हो गई। परिवार घटना के बाद फरार हो गया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

By : हेमा गुप्ता
खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

खाना बनाने को लेकर विवाद महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार!

Women Murder News: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनरवा गांव में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय अंजू देवी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मृतका सुभाष यादव की पत्नी थी। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

मायके पक्ष का गंभीर आरोप

मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जानबूझकर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई।

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, घर में अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी मामूली बात को लेकर मारपीट शुरू हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले ली।

हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

मायके वालों का आरोप है कि मारपीट के दौरान अंजू देवी का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को साड़ी के फंदे से छत के पंखे पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। घटना के तुरंत बाद पति, सास और ससुर समेत पूरे ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
 
ग्रामीणों ने दी सूचना

शुक्रवार सुबह जब गांव वालों को घर में सन्नाटा और संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, तो उन्होंने तुरंत मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी। मायके वाले पहुंचे तो घर के अंदर का मंजर देखकर सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

जानकारी मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव का पोस्टमॉर्टम गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के शरीर पर चोट के निशान और मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
पुलिस का कहना है कि, मामला पूरी तरह संदिग्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर