मानसून का अटैक:अरुणाचल  में बादल फटने से तबाही, MP-बिहार में 8 की मौत

मानसून की तबाही भारत में

मानसून का अटैक:अरुणाचल  में बादल फटने से तबाही, MP-बिहार में 8 की मौत

भारत में मानसून के कारण अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर में भारी बाढ़ और भूस्खलन हुए। मध्य प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत।

मानसून का अटैकअरुणाचल  में बादल फटने से तबाही mp-बिहार में 8 की मौत

नई दिल्ली। देश में मानसून अब राहत के साथ आफत भी लेकर आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। मध्य प्रदेश और बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है।

डोडा में दो बार बादल फटा, सड़कें मलबे से बंद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार सुबह दो बार बादल फटने की घटना हुई। भलेसा के कलालगीसर क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और पहाड़ से आए मलबे ने सड़कों को बंद कर दिया। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, 90 हजार लोग प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड का संकट गहरा गया है। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य के 28 जिलों में 90 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

बिजली गिरने से MP-बिहार में 8 मौतें

मध्य प्रदेश के हरदा और खरगोन में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बैतूल में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। उधर, बिहार में भी बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बरसाती नाले में बहने से एक युवक की मौत हो गई।

उत्तराखंड में राफ्टिंग पर रोक, नदियां उफान पर

बारिश के चलते उत्तराखंड में कई नदियां उफान पर हैं। देहरादून की रिस्पना नदी और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने 31 अगस्त तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

IMD की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस साल जून में सामान्य से करीब 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। अब जुलाई में भी देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसकी बड़ी वजह अल नीनो का प्रभाव माना जा रहा है। हालांकि पूर्वोत्तर, पूर्वी और कुछ मध्य भारतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

26 राज्यों तक पहुंचा मानसून, राजस्थान का इंतजार

मानसून अब देश के 26 राज्यों तक पहुंच चुका है। मंगलवार को इसकी एंट्री जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा।

अगले 48 घंटे भारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरलम, तेलंगाना, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

 

संबंधित सामग्री

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

राज्य

समिति ने सीएम डॉ. मोहन का सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन, 3 खंडों में है पूरी कहानी

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सदस्यों को दिया धन्यवाद, प्रतिवेदन के दूसरे खंड में है विधेयक का प्रारूप, अनुसूचित जनजातियों को यूसीसी से बाहर रखने की अनुशंसा 

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन!  56 प्लॉट कुर्क किए

राज्य

ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! 56 प्लॉट कुर्क किए

ईडी ने इंदौर के सांवेर में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में हुए फर्जी भुगतान के मामले में कई आरोपियों पर कार्रवाई की, जिसमें संपत्तियां कुर्क की गईं और अदालत में मामला दर्ज किया गया।

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

देश-विदेश

गुजरात: नहाते समय महिला का वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा युवक, तंग आकर दंपती ने कर दी हत्या

गांधीनगर में एक युवक द्वारा महिला को ब्लैकमेल करने और यौन शोषण के बाद, पीड़ित दंपती ने हत्या की साजिश रची और अब दोनों हिरासत में हैं।

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

राज्य

दतिया में सभा के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, भाषण देते-देते छलक पड़े आंसू

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने का क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने भाषण के दौरान आंसू नहीं रोक पाए।

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

राज्य

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म योजना का शुभारंभ किया, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।