लैंडस्लाइड और बाढ़ का कहर

सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम में लैंडस्लाइड और उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

By : दिव्या मिस्त्री
सिक्किम से MP तक बाढ़-बारिश का कहर,यूपी में बाढ़..बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

सिक्किम के नगा फॉरेस्ट इलाके में शनिवार देर रात बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। नगा-टोसा रोड की नई सड़क कटिंग पर हुए भूस्खलन से तीस्ता और च्याकोऊंग नदियों का बहाव प्रभावित हो गया। लैंडस्लाइड थेंग टनल के सामने दोनों नदियों के संगम के पास हुई, जिसके बाद पानी एक ही जगह जमा होने लगा। इससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नदी के बहाव को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी में बाढ़ से 26 जिलों के लाखों लोग परेशान

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। रविवार को प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 जिलों के करीब 3.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं। घाटों पर पानी भरने के कारण अंतिम संस्कार के लिए लोगों को सड़क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

बिहार में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

बिहार के 18 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं। राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांधी घाट पर शनिवार को नदी का जलस्तर 50.57 मीटर तक पहुंच गया। यह 2016 में दर्ज किए गए 50.52 मीटर के रिकॉर्ड से अधिक है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत कार्य किए जा रहे हैं।

MP में नदियां उफान पर, डैम के गेट खुले

मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश के चलते नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के कई बांधों में पानी बढ़ने के बाद बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले गए हैं। इससे नदी और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रदेश में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज की हैं। विनोद तावड़े और अन्य नेताओं ने CM योगी से मुलाकात की, चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज का आश्वासन दिया है और उनकी संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

यूपी के सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

यूपी के सहारनपुर कलेक्ट्रेट में तोड़ी गई मस्जिद के बीच निकला 20 फीट गहरा कुआं, एएसआई की टीम करेगी जांच

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद विध्वंस के दौरान प्राचीन कुएं की संरचना मिली, ASI करेगी जांच। प्रशासन और पुलिस ने स्थल को सुरक्षित किया है।

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

शाजापुर में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई बस; 32 यात्री घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-52 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, 32 यात्री घायल हो गए।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september