जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

johannesburg-shooting-9-dead-indiscriminate-firing

जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग 9 लोगों की मौत

Johannesburg Shooting Incident: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया। रविवार तड़के एक बार (टैवर्न) पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल है।

9 लोगों की मौत

यह घटना जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दूर बेकरसडाल इलाके में हुई, जो एक सोना खनन क्षेत्र है। पुलिस ने शुरुआत में मृतकों की संख्या 10 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 9 कर दिया। जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग

हमलावरों की तलाश शुरू 

पुलिस के अनुसार, 2 वाहनों में सवार करीब एक दर्जन हमलावरों ने टैवर्न में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाईं फिर भाग गए। मृतकों में एक ऑनलाइन कार-हेलिंग सेवा का ड्राइवर भी शामिल है, जो बार के बाहर मौजूद था। पुलिस ने बताया कि फायरिंग क्यों कि गई इसका पता नहीं चला है वहीं हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। [caption id="attachment_123672" align="alignnone" width="589"]हमलावरों की तलाश शुरू हमलावरों की तलाश शुरू[/caption]

Johannesburg Shooting Incident: पहले भी हुई फायरिंग

इस महीने की यह फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 6 दिसंबर को प्रिटोरिया के पास सॉल्सविल टाउनशिप में एक हॉस्टल पर बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें 3 साल के बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका में कई लोग सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखते हैं, लेकिन सख्त कानूनों के बावजूद देश में अवैध हथियारों की संख्या कहीं ज्यादा है.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।