मिडिल ईस्ट में जंग हुई तेज: कतर के LNG प्लांट पर ईरान का मिसाइल हमला

irans-missile-attack-on-qatar-lng-plant

मिडिल ईस्ट में जंग हुई तेज: कतर के LNG प्लांट पर ईरान का मिसाइल हमला

मिडिल ईस्ट में जंग हुई तेज कतर के lng प्लांट पर ईरान का मिसाइल हमला

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कतर में दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट पर ईरान की ओर से मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

19वें दिन और तेज हुआ युद्ध

ईरान, इजराइल और US के बीच चल रहा संघर्ष अब 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हाल के दिनों में कई शीर्ष सैन्य और राजनीतिक हस्तियों की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है.सूत्रों के अनुसार, ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिसमें खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

कतर के LNG प्लांट पर हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Qatar में स्थित LNG सुविधा पर मिसाइल दागी गई, जिसके बाद आग लग गई। यह प्लांट वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जानकारों का मानना है कि यदि इस तरह के हमले जारी रहते हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय गैस बाजार और तेल कीमतों पर भी पड़ सकता है।

ट्रंप की सख्त चेतावनी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करना होगा, अन्यथा कोई बातचीत संभव नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस सैन्य अभियान का उद्देश्य ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।

ईरान का जवाबी हमला 

ईरान ने ट्रू प्रॉमिस 4 ऑपरेशन के तहत इजरायल पर खोर्रमशहर-4 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में इजरायल के रामात गान इलाके में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.इसके अलावा, Strait of Hormuz और UAE के तेल ठिकानों को भी ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबर है।

लेबनान और खाड़ी में बढ़ता तनाव

इजरायल की ओर से लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। वहां बफर जोन बनाने की कोशिश की जा रही है.दूसरी ओर, ईरान ने अपने देश में एक कथित मोसाद जासूस को फांसी देने का दावा किया है, जिससे तनाव और गहरा गया है। रक्षा और ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि इस संघर्ष का असर केवल मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा. ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर इसका सीधा प्रभाव पड़ सकता है।  

संबंधित सामग्री

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।