मिसाइल अब चलेगी रेल से: भारत ने अग्नि-प्राइम को ट्रेन से लॉन्च कर रचा इतिहास

india-tests-agni-prime-missile-from-train-4th-nation-to-do-so

मिसाइल अब चलेगी रेल से: भारत ने अग्नि-प्राइम को ट्रेन से लॉन्च कर रचा इतिहास

मिसाइल अब चलेगी रेल से भारत ने अग्नि-प्राइम को ट्रेन से लॉन्च कर रचा इतिहास

India Tests Agni Prime Missile From Train, 4th Nation To Do So India Tests Agni Prime Missile: अब लड़ाई सिर्फ ज़मीन, हवा या समंदर में नहीं होगी... अब वो रेलवे ट्रैक पर भी छुपी हो सकती है। अग्नि-प्राइम के इस नए टेस्ट ने भारत को इस 'मिसाइल रेल क्लब' का हिस्सा बना दिया है, जिसमें अब तक गिने-चुने ही देश शामिल थे।"

क्या हुआ है खास?

बुधवार की रात भारत ने अपनी अग्नि-प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल को पहली बार ट्रेन से लॉन्च किया। यह लॉन्च ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से हुआ। मिसाइल को एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई ट्रेन के कैनिस्टर से दागा गया, और इससे भारत उन 4 देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जिनके पास यह क्षमता है — रूस, चीन और उत्तर कोरिया के बाद अब भारत!

क्या है ये अग्नि-प्राइम और क्यों खास है इसका रेल लॉन्च?

  • अग्नि-प्राइम: 2000 किलोमीटर तक मार करने वाली आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • कैनिस्टराइज्ड: यानी एक सील्ड कंटेनर में पैक – धूल, पानी, मौसम से सुरक्षित।
  • मोबाइल लॉन्च: अब इसे ट्रक के अलावा रेल से भी कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • लोकेशन अज्ञात: कौन सी ट्रेन में मिसाइल है और कौन सी में कोयला – दुश्मन समझ ही नहीं पाएगा!

 रेल से क्यों डरेंगे दुश्मन?

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा है 70,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबा। अब सोचिए – इतनी बड़ी जाल में कोई भी ट्रेन, किसी भी सुरंग या स्टेशन पर मिसाइल लेकर खड़ी हो सकती है। और जब तक दुश्मन समझे, तब तक अग्नि-प्राइम आसमान में उड़ चुकी होगी।  सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर न्यूक्लियर डिटरेंस तक, ये सिस्टम भारत की ताकत को कई गुना बढ़ा देता है। India Tests Agni Prime Missile From Train, 4th Nation To Do So

इसका मतलब क्या है?

⚡ अब भारत के पास ऐसा मिसाइल लॉंच प्लेटफॉर्म है जो ‘मोबाइल’ है, ‘छिपा’ हो सकता है और ‘कहीं से भी’ वार कर सकता है।
⚡ भारतीय सेना अब पहाड़ों, सुरंगों, जंगलों, रात, धुंध या किसी भी कठिन परिस्थिति में भी मिसाइल लॉन्च कर सकती है – बिना देखे, बिना रुके।
⚡ यह पूरी तकनीक 'Survivability' और 'Surprise' स्ट्राइक के लिए डिजाइन की गई है।

कैनिस्टर लॉन्च टेक्नोलॉजी – आम नहीं, गेम चेंजर है

  • मिसाइल कंटेनर में पैक रहती है, जैसे कोई दवा अपने पैकेट में।
  • सालों तक स्टोर रख सकते हैं, बस लॉन्च बटन दबाओ और मिसाइल रवाना।
  • लगातार मेंटेनेन्स की जरूरत नहीं।
  • दुश्मन को कभी नहीं पता चलेगा कि कौन सी ट्रेन में अग्नि है, और कौन सी में आम सामान।

राजनाथ सिंह बोले – ये भारत की स्ट्रेटेजिक क्षमता की नई ऊंचाई है

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर इस टेस्ट को "ऐतिहासिक और निर्णायक" बताया। उन्होंने कहा
ये लॉन्च भारत की रणनीतिक शक्ति में क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है। अब हमारी मिसाइलें सिर्फ ताकतवर नहीं, बल्कि चुपचाप और तेज़ भी होंगी।

India Tests Agni Prime Missile From Train, 4th Nation To Do So

क्यों मायने रखता है ये टेस्ट?

  • तेज़ और सुरक्षित तैनाती — युद्ध की स्थिति में समय बर्बाद नहीं होगा।
  • दुश्मन के लिए भ्रम का माहौल — कहां से वार होगा, नहीं जान पाएगा।
  • कम लागत में हाई मोबिलिटी — भारतीय रेलवे पहले से तैयार है, अलग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं।
  • शांति के समय में ‘Deterrence’ — यानी दुश्मन जानता रहेगा कि भारत 'तैयार' है।

मुस्लिम घर वापसी करना चाहते है तो…तिलक लगाकर स्वागत करेंगे – भजन गायिका शहनाज अख्तर | EXCLUSIVE

  बांधवगढ़: हाथियों की पिकनिक, मनपंसद खाने के साथ मेकअप और मसाज  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।