भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रनों का टारगेट, शिवम ने की छक्कों की बरसात, अभिषेक ...

india-lose-2-wickets-powerplay-abhishek-sharma-third-duck-netherlands-t20-world-cup-2026

भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रनों का टारगेट, शिवम ने की छक्कों की बरसात, अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत ने नीदरलैंड को दिया 194 रनों का टारगेट शिवम ने की छक्कों की बरसात अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NED 2026: भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन टीम इंडिया ने पावरप्ले के अंदर ही ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। शिवम दूबे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होने 6 छक्के और 4 चौके लगाकर 31 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। 

पावरप्ले में ओपनर्स आउट

अभिषेक शर्मा एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए। ये लगातार तीसरी बार है जब अभिषेक जीरो पर आउट हुए हो। वहीं ईशान किशन 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया। टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुकी है। 

9वें ओवर में भारत को तीसरा झटका मिला। ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा को 31 रन के स्कोर पर रूलोफ वैन डेर मेरवे के हाथों कैच आउट कराया। तिलक 27 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। 

कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल क्लीन ने कैच आउट कराया। शिवम दूबे ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह नाबाद रहे। 

अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

T-20 के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल पाए। आज वे पहले अर्शदीप की जर्सी में नजर आए। फिर सिराज की जर्सी पहनकर खेलने उतरे। जर्सी में बदलाव भी उनकी किस्मत नहीं बदल सका। और वे एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए। 

अभिषेक ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली 3 पारियों में जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इससे पहले अभिषेक USA और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई रन नहीं बना पाए थे।

इधर, नीदरलैंड को अगले राउंड की उम्मीदों के लिए जीत चाहिए। टीम अगर आज हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगी।

IND vs NED 2026: प्लेइंग-11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कैप्टन), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कैप्टन), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन।

टीम में बदलाव 

टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया। वहीं अक्षर पटेल के रेस्ट दिया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने आए हैं।

         

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।