Jabalpur: कांग्रेस चाहे तो चौथी बार भी कोशिश कर ले, होसबाले

hosabale-reply-to-kharge-on-rss-ban-statement-jabalpur-meeting

Jabalpur: कांग्रेस चाहे तो चौथी बार भी कोशिश कर ले, होसबाले

jabalpur कांग्रेस चाहे तो चौथी बार भी कोशिश कर ले होसबाले

संघ पर प्रतिबंध वाले बयान पर खरगे को करारा जवाब

hosabale jabalpur meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी तीन बार संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है, अब चाहे तो चौथी बार भी प्रयास करके देख ले। जबलपुर में आयोजित संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन अवसर पर पत्रकारों से चर्चा में श्री होसबाले ने कहा कि जो संगठन राष्ट्रनिर्माण और समाजसेवा में निरंतर जुटा है, उस पर प्रतिबंध लगाने की बात करना इतिहास से अनभिज्ञता का परिचायक है।

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में 32.45 लाख स्वयंसेवकों की सहभागिता

पत्रकार वार्ता के दौरान श्री होसबाले ने बताया कि विजयादशमी पर संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों में देशभर से स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर 62,555 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गणवेशधारी 32.45 लाख स्वयंसेवक उपस्थित रहे। साथ ही 25 हजार स्थानों पर हुए पथ संचलनों में 25.45 लाख स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

"संघ को समाज ने स्वीकार किया है"

होसबाले ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी तीन बार संघ को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार अदालतों ने ऐसे निर्णयों को असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ठहराया। उन्होंने कहा कि संघ को समाज ने स्वीकार किया है और यह संगठन देश की एकता, सुरक्षा और सांस्कृतिक अस्मिता के लिए लगातार कार्यरत है। ऐसे संगठन पर प्रतिबंध की मांग करने से पहले कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इसके पीछे उसकी वास्तविक मंशा क्या है।

‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा और चेतना का प्राण स्रोत

उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना का प्राण स्रोत बताया। श्री होसबाले ने कहा कि यह गीत भारत की सांस्कृतिक पहचान, एकात्म भावना और देशभक्ति का सबसे सशक्त प्रतीक है। ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि इसकी प्रेरणादायक भावना को प्रत्येक हृदय में जागृत करते हुए ‘स्व’ के आधार पर राष्ट्र निर्माण में सभी को सक्रिय होना चाहिए।

नशे और नक्सलवाद पर चिंता, सुधार की बात कही

दत्तात्रेय होसबाले ने पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में फैल रहे नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज देश के अनेक शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों तक ड्रग्स पहुँचाई जा रही हैं। इसे रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा और नई पीढ़ी को इस विनाशकारी प्रवृत्ति से बचाना होगा। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।