हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें, कैलिफोर्निया में हो सकता है हमला

hezbollah-israel-missile-strike-california-attack-threats

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें, कैलिफोर्निया में हो सकता है हमला

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें कैलिफोर्निया में हो सकता है हमला

Hezbollah Israel missile attack: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध को 13वां दिन होग गए हैं। ईरान का साफ कहना है कि अगर उसे अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिलती है तो वो इस युद्ध को रोक देगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज क्षेत्र में ईरान के कुल 58 नौसैनिक जहाजों को तबाह कर दिया है। साथ ही बारूदी सुरंग बिछाने वाली कम से कम 31 नावों को भी नष्ट किया गया है। 

[caption id="attachment_140439" align="alignnone" width="1127"]अमेरिकी सेना ने होर्मुज क्षेत्र में ईरान के कुल 58 नौसैनिक जहाजों को तबाह किया अमेरिकी सेना ने होर्मुज क्षेत्र में ईरान के कुल 58 नौसैनिक जहाजों को तबाह किया[/caption]

इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं

इजराइल को ईरान के साथ-साथ पड़ोसी लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को ईरान समर्थक हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं। हालांकि, इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर रॉकेट और मिसाइलों रोक दिया, लेकिन कुछ जगहों पर मलबा गिरा जिससे आग लग गई। इसी बीच इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने  कहा कि अलग-अलग हमलों में देश भर में पिछले 24 घंटे में 179 लोग घायल हुए हैं। जबकि जंग शुरू होने के बाद से अब तक 2,745 लोग घायल हो चुके हैं।

https://youtube.com/shorts/haRESqIzyBI?si=1jH35kpvL4l4WAlQ

कैलिफोर्निया को चेतावनी

उधर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने कैलिफोर्निया के पुलिस विभाग को चेतावनी दी कि ईरान, अमेरिका के पश्चिमी तट पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। इधर, कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह कई ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण फिलहाल कुवैत का हवाई क्षेत्र बंद है। हवाई अड्डे पर पहले ही कॉमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी थी, और देश का एयरस्पेस भी बंद है।

भारतीय जहाज को इजाजत

अमेरिका-इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच भी भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे। ईरान सरकार ने इसकी इजाजत दी है। रिपोर्ट्स में ये कहा गया है। हालांकि रॉयटर्स ने एक ईरानी सोर्स के हवाले से कहा कि कोई छूट नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो जहाज अमेरिका और इजराइल से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा। इसी वजह से फिलहाल भारतीय जहाजों को रास्ता दिया गया है। इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हमले की धमकी दी थी।

[caption id="attachment_140440" align="alignnone" width="1129"]भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे! भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकेंगे![/caption]

Hezbollah Israel missile attack: मुंबई पहुंचा जहाज

लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलॉन्ग मुंबई के पास भारतीय समुद्री क्षेत्र में पहुंचा है। ये जहाज मुंबई पोर्ट पर पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज की कमान भारतीय कप्तान के पास है। यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनूरा पोर्ट से कच्चा तेल लेकर भारत आया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।