धर्मेंद्र प्रधान का संसद में स्वागत

धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत, NDA सांसदों ने पहनाई पाग; इस्तीफे के बाद BJP ने दिया बड़ा संदेश

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत हुआ, जिसे BJP की ओर से राजनीतिक समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान का संसद में जोरदार स्वागत, NDA सांसदों ने पहनाई पाग; इस्तीफे के बाद BJP ने दिया बड़ा संदेश

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे। संसद के मकर द्वार पर पहुंचते ही एनडीए सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसदों ने उन्हें पाग पहनाकर सम्मानित किया और इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उन्हें सदन के भीतर लेकर गए।

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए सांसद मौजूद रहे। बीजेपी की ओर से किए गए इस स्वागत को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी इस माध्यम से यह संदेश देना चाहती है कि इस्तीफे के बाद भी धर्मेंद्र प्रधान के साथ संगठन और सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है।

इस्तीफे को लेकर BJP का साफ संदेश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके संसद पहुंचने पर हुए इस स्वागत को पार्टी के डैमेज कंट्रोल और राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। सत्ता पक्ष की ओर से लगातार यह बात सामने रखी गई है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और देश के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया।

बीजेपी की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि प्रधान का इस्तीफा किसी दबाव, नाराजगी या प्रधानमंत्री की ओर से लिए गए फैसले का नतीजा नहीं था। बल्कि उन्होंने परिस्थितियों की जिम्मेदारी लेते हुए खुद पद छोड़ने का फैसला किया।

विपक्ष भी रहा सक्रिय

एक तरफ जहां एनडीए सांसद धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर विपक्षी सांसद भी मकर द्वार के आसपास सक्रिय नजर आए। विपक्ष की ओर से शिक्षा व्यवस्था, छात्रों से जुड़े मुद्दों और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं।

ऐसे में संसद परिसर में धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत और विपक्ष की मौजूदगी ने इस पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा राजनीतिक बना दिया।

इस्तीफे के बाद बड़े नेताओं ने की थी मुलाकात

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी और सरकार के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे थे। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेता शामिल थे।

बीजेपी नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया है।

छात्रों के नाम पत्र में प्रधान ने बताई थी इस्तीफे की वजह 

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद युवाओं के नाम एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों के धरना-प्रदर्शन का राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा फायदा न उठाया जाए, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

प्रधान ने अपने पत्र में नीट परीक्षा से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी पहले दिन से ही ली थी और स्थिति को सुधारने के लिए जो भी संभव कदम थे, वे उठाए गए।

उन्होंने बताया था कि नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई और इसके परिणाम भी जल्द घोषित किए गए।

संसद में स्वागत से क्या संदेश देना चाहती है BJP?

धर्मेंद्र प्रधान का संसद के मकर द्वार पर एनडीए सांसदों द्वारा किया गया स्वागत कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस कदम के जरिए बीजेपी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि प्रधान के इस्तीफे के बावजूद पार्टी का भरोसा और समर्थन उनके साथ बना हुआ है।

पाग पहनाकर सम्मानित करना और सांसदों का उन्हें सदन के भीतर साथ लेकर जाना भी इसी राजनीतिक संदेश का हिस्सा माना जा रहा है।

अब देखना होगा कि संसद के आगामी सत्र में धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका क्या रहती है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव किस दिशा में आगे बढ़ता है।

संबंधित सामग्री

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

नशे के मुद्दे पर AAP सरकार को नायब सैनी ने घेरा: पूछा- 3 महीने में नशा खत्म करने का वादा पूरा हुआ?

हरियाणा के CM नायब सैनी ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे और रोजगार के वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक बहस गरमाई हुई है।

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

मेरठ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा नीतियों और सरकारी भर्तियों की चर्चा की।

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

मेरठ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादियों पर 'डिवाइड एंड रूल' की नीति अपनाने का आरोप लगाया।

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठनात्मक ढांचा बनाने की हिदायत दी।

'सम्राट चौधरी को धन्यवाद… बधाई', RJD सांसद ने CM की तारीफ कर सबको चौंकाया

'सम्राट चौधरी को धन्यवाद… बधाई', RJD सांसद ने CM की तारीफ कर सबको चौंकाया

बिहार के जहानाबाद में महिलाओं और छात्राओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू की गई। RJD और JDU नेताओं ने सेवा की सराहना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर