दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली में WFH का आदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील पर सरकारी और निजी क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की घोषणा की है।

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश, निजी दफ्तरों का क्या होगा?दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार 14 मई को घोषणा की कि अब दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) रहेगा। 

व्यवस्था लागू करने की एडवाइजरी जारी

यह कदम इकोनॉमी की स्थिरता बनाए रखने, ईंधन बचत और ट्रैफिक कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्राइवेट सेक्टर को भी दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है। जहां काम ऑनलाइन संभव हो, वहां निजी दफ्तरों को भी यह व्यवस्था लागू करने की एडवाइजरी जारी की गई है। 

पेट्रोल-डीजल में 20 प्रतिशत की कटौती

लेबर विभाग इसकी निगरानी करेगा और अनुपालन सुनिश्चित करेगा। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन सरकार निजी कंपनियों से सहयोग की अपील कर रही है।सरकार ने वाहन उपयोग पर भी सख्ती बरती है। सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों के काफिलों में कमी की गई है। अधिकारियों को दिए जाने वाले पेट्रोल-डीजल में 20 प्रतिशत की कटौती की गई है। 

50 प्रतिशत मीटिंग्स वर्चुअल रखी जाएंगी

जिन्हें 200-250 लीटर मासिक ईंधन मिलता था, अब उसमें कमी होगी। इसके अलावा एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। जो अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें 10 प्रतिशत का इंक्रीमेंट दिया जाएगा। बस रूट्स को बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठा सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 प्रतिशत मीटिंग्स वर्चुअल रखी जाएंगी। 

उत्पादकता पर असर डालने वाला बता रही

कोर्ट से भी अपील की गई है कि अधिकाधिक सुनवाइयां वर्चुअल मोड में की जाएं। सोमवार को मेट्रो का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी गई है। अगले तीन महीनों तक बड़े इवेंट्स नहीं आयोजित किए जाएंगे। पर्यटकों को सुविधा देने के लिए विशेष ट्रैवल प्लान तैयार किया जाएगा।यह समग्र योजना ईंधन संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों में मिश्रित प्रतिक्रिया है। कुछ कंपनियां इसे सकारात्मक मान रही हैं तो कुछ इसे उत्पादकता पर असर डालने वाला बता रही हैं।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डीए कम, लेकिन वेतन ज्यादा! पंजाब सरकार का दावा- केंद्र से बेहतर है कर्मचारियों की सैलरी

राज्य

डीए कम, लेकिन वेतन ज्यादा! पंजाब सरकार का दावा- केंद्र से बेहतर है कर्मचारियों की सैलरी

पंजाब सरकार ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में कम डीए मिलता है, पर कुल वेतन अधिक है।

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

राज्य

सांसद बृजभूषण शरण यौन शोषण मामले मे बरी, कहा था - आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाउंगा

दिल्ली कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसला 2 जुलाई 2026 को सुरक्षित रखा गया था।

दिल्ली में पप्पू यादव पर हमला, भाजपा पदाधिकारी पर चप्पल फेंकने का आरोप

देश-विदेश

दिल्ली में पप्पू यादव पर हमला, भाजपा पदाधिकारी पर चप्पल फेंकने का आरोप

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चप्पल फेंकी गई, घटना के बाद हंगामा।