आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

दिल्ली हत्याकांड का खुलासा

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़ितामौत के बाद हत्या के खुले कई राज

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज |

साउथ दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है. रिपोर्ट में साफ हुआ है कि आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की मौत गला दबाने से हुई. साथ ही शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि पीड़िता ने हमले के दौरान काफी संघर्ष किया था.

भारी चीज से हमला

एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के अनुसार, शव के बाहरी परीक्षण में हाथों, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई खरोंच और चोटें पाई गईं. चेहरे पर भी कई घाव और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर मिला, जिससे यह संकेत मिलता है कि किसी भारी चीज से हमला किया गया था.

स्थिति पूरी तरह साफ

गर्दन की जांच के दौरान अंदरूनी मांसपेशियों में खून जमा हुआ पाया गया और थायरॉयड कार्टिलेज के दोनों हिस्सों में फ्रैक्चर मिला. इन सभी तथ्यों से स्पष्ट है कि मौत गला दबाने के कारण हुई. फॉरेंसिक जांच के लिए कई सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें विसरा, नाखूनों के नमूने, खून और अन्य जरूरी सबूत शामिल हैं. दुष्कर्म की पुष्टि के लिए भी जांच जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पहलू पर स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.
 
संबंधित सामग्री

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

राज्य

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला ने अपने परिवार के बाजार जाने के दौरान खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू की है।