दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट की चिंता वांगचुक के स्वास्थ्य पर

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए दैनिक मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज के आदेश दिए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता |

दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि हर नागरिक की जान कीमती है। उसकी रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

वांगचुक के स्वास्थ्य पर नजर 

कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज कराने के आदेश दिए। सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। याचिका में जबरन खाना देने के आदेश देने की मांग भी की गई थी। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकारी डॉक्टर वांगचुक के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यक्ता पड़ने पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

19 दिन से भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन 8.9kg तक गिर गया। कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोनम वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

केंद्र सरकार जवाबदेही से बच रही

CJP ने आरोप लगाया कि छात्रों के लिए आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक को सरकार की ओर से सिर्फ खामोशी मिली। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्र सरकार जवाबदेही से बच रही है और उसका रवैया क्रूर है। सोनम वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

संबंधित सामग्री

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

देश-विदेश

ना राजनीतिक, धार्मिक बयान, ना देश विरोधी नारे.. रांची का छात्र आंदोलन जंतर मंतर से अलग क्यों?

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज। देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन तोड़ा, सोनम वांगचुक की अपील पर।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिल्ली में भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद अपना अनशन समाप्त किया।

रात 12:40 पर वांगचुक ने तोड़ा अनशन,पीएम मोदी ने रात 12 बजे कहा- पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार

देश-विदेश

रात 12:40 पर वांगचुक ने तोड़ा अनशन,पीएम मोदी ने रात 12 बजे कहा- पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार

सोनम वांगचुक ने 27 दिनों की भूख हड़ताल के बाद अनशन खत्म किया। सरकार ने उनकी मांगों पर आश्वासन दिया, जिसमें पेपर लीक समस्या को हल करने का वादा शामिल है।

संसद मार्च हिंसा मामला: CJP प्रदर्शन से जुड़े 10 FIR दर्ज, वांगचुक से नड्डा-जितेंद्र सिंह की मुलाकात का दावा

देश-विदेश

संसद मार्च हिंसा मामला: CJP प्रदर्शन से जुड़े 10 FIR दर्ज, वांगचुक से नड्डा-जितेंद्र सिंह की मुलाकात का दावा

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसा के बाद 10 FIR दर्ज की गई। सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की, पुष्टि नहीं।