बम धमकी से महाराष्ट्र में हड़कंप

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय, CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

महाराष्ट्र में RSS, मुख्यमंत्री कार्यालय, और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम धमकी मिली। खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय,  CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

बम धमकी से महाराष्ट्र में हड़कंप

महाराष्ट्र में बम धमकी वाले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पहले पुणे महानगरपालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद इमारत को एहतियातन खाली करा लिया गया और पुलिस ने तलाशी शुरू की। 

बम से उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र में RSS मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। Email खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित RSS मुख्यालय और रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाया गया। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को मौके पर भेजा गया। 

इलाकों की तलाशी 

पूरे परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों की तलाशी की गई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसी बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को भी कई Email मिले। इनमें मुंबई के मेयर कार्यालय, CM कार्यालय, BSE भवन और नगर निगम दफ्तरों में विस्फोट की धमकी दी गई थी। ये ईमेल निगम की कई आधिकारिक ईमेल ID पर भेजे गए थे। 

खालिस्तान का जिक्र

अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र किया गया। इसमें कई संस्थानों और संगठनों के खिलाफ भड़काऊ और धमकी भरी बातें लिखी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियों ने Email की जांच शुरू कर दी है। समान कंटेंट वाले मेल में दावा किया गया था कि मुंबई के मेयर कार्यालय में IED से लैस कार से धमाका किया जाएगा। इसके अलावा BSE भवन, CMO और BMC कार्यालयों को भी अलग-अलग वक्त पर निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी, ₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार

मुंबई के चर्चगेट में अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी भाषा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे।

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में कीड़े मिले। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में दखल देने की अपील की।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026