भारतीय परमाणु प्लांट का डाटा लीक

भारत के न्यूक्लियर पावर प्लांट से डाटा लीक, हैकर्स ने डार्क वेब पर दस्तावेज अपलोड किए

कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से लगभग 19000 संवेदनशील दस्तावेज लीक हुए। हैकर्स ग्रुप 'वर्ल्ड लीक्स' ने डार्क वेब पर इन्हें अपलोड करने का दावा किया।

भारत के न्यूक्लियर पावर प्लांट से डाटा लीक, हैकर्स ने डार्क वेब पर दस्तावेज अपलोड किए

भारतीय परमाणु प्लांट का डाटा लीक

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम का डाटा लीक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ग्रुप ‘वर्ल्ड लीक्स’ ने डार्क वेब पर इन दस्तावेजों को अपलोड करने का दावा किया है। इनमें पॉवर प्लांट के कुछ हिस्सों के ब्लूप्रिंट, सप्लायर्स की लिस्ट, कंट्रोल रूम और अन्य रिकॉर्ड सार्वजनिक किए गए है।

जून में लीक होने का दावा

सर्वर मई में हैक हुआ था, जून में दस्तावेज लीक होने का दावा किया गया। इसकी जानकारी अब जाकर सामने आई। तमिलनाडु के कुडनकुलम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने माना कि थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर कंपनी योट्टा का सर्वर हैक किया गया। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी गई है। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि कौन सा डेटा लीक हुआ। न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड रिलायंस के साथ मिलकर मामले की समीक्षा कर रहा है। बता दे भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भी इस डेटा लीक की जांच कर रही है।

कैसे हुआ डेटा लीक?

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट की U-3 और यूनिट-4 प्रोजेक्ट का ठेकेदार है। कंपनी का कुछ डेटा थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर कंपनी योट्टा के सर्वर पर था। योट्टा ने सर्वर पर 29 मई 2026 को संदिग्ध गतिविधि देखी थी। दावा किया गया था कि साइबर अटैक रोक दिया। जून के आखिर में रिलायंस ने योट्टा को बताया कि वर्ल्ड लीक्स नामक हैकर समूह डेटा चोरी का दावा कर रहा है। डार्क वेब पर करीब 8.58 लाख फाइलों में से लगभग 19000 संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने का दावा किया गया। 

2019 में भी कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रशासनिक नेटवर्क में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर समूह का मैलवेयर मिलने की पुष्टि हुई थी। उस वक्त NPCIL ने कहा था कि संयंत्र की परिचालन प्रणाली प्रभावित नहीं हुई थी।

संबंधित सामग्री

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। भारत समेत 45 देश 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

चेस ओलिंपियाड: भारत की मेंस और महिला टीम ने दर्ज की शानदार जीत, इटली-ग्रीस को दी शिकस्त

चेस ओलिंपियाड: भारत की मेंस और महिला टीम ने दर्ज की शानदार जीत, इटली-ग्रीस को दी शिकस्त

समरकंद में आयोजित चेस ओलिंपियाड में भारतीय मेंस और महिला टीमों ने क्रमश: इटली और ग्रीस को हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात: MP में 7,400+ विद्यार्थियों को मिला लाभ, CM ने किया संवाद

मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी की सौगात: MP में 7,400+ विद्यार्थियों को मिला लाभ, CM ने किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की, जिससे उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी की रिकवरी तीसरे दिन भी जारी रही। आगामी कारोबारी सत्र में 23,500 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर