भारतीय नेता ने नयी योजना शुरू की

सेवा संकल्प अभियान: नितिन नवीन बोले- स्वामित्व योजना से 50 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

बीजेपी के नितिन नवीन ने मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया, जिसमें 50 लाख लोगों को नि:शुल्क रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।

By : दिव्या मिस्त्री
सेवा संकल्प अभियान: नितिन नवीन बोले- स्वामित्व योजना से 50 लाख लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वामित्व योजना के रूप में प्रदेशवासियों को अनमोल तोहफा दिया है। इंदौर से स्वामित्व योजना के तहत नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत की जा रही है।

50 लाख लोगों को नि:शुल्क रजिस्ट्री

नितिन नवीन ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब 68 लाख भूखंडों का सर्वे कराया गया है। अब 50 लाख लोगों को नि:शुल्क रजिस्ट्री के जरिए उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि यह रजिस्ट्री सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि ग्रामीण आबादी को स्वाभिमान से जीने का अधिकार देने का माध्यम है।

अहिल्याबाई के सुशासन से प्रेरणा

उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सुशासन, धर्म-संस्कृति और जनसेवा की मजबूत नींव रखी थी। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार और कानूनी सुरक्षा देने की उनकी पहल से प्रेरणा लेकर गरीबों के सपनों को जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है।

मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के बैंक खाते खोले गए, करोड़ों लोगों तक मुफ्त अनाज पहुंचा और कोविड काल में मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में अंत्योदय और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता दी गई है।

महिला और युवाओं पर जोर

उन्होंने कहा कि देश में 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी स्वावलंबी बनी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाएं आजीविका मिशन के जरिए विकास में योगदान दे रही हैं। युवाओं के लिए स्टार्टअप और मुद्रा योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

विकसित भारत का संकल्प

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत @2047 का सपना देखा है। देश का प्रत्येक नागरिक जब अपने विकास में योगदान देगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

संबंधित सामग्री

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

'ट्राईबल हीलर्स' अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स' : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

'ट्राईबल हीलर्स' अब बनेंगे पारम्परिक ज्ञान के ‘मास्टर ट्रेनर्स' : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में जनजातीय समुदायों के पारम्परिक ज्ञान के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए नई पहल शुरू की गई है।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी सियासी बयानबाजी हो रही है, जिसमें सांस्कृतिक मुद्दे भी शामिल हैं।

7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM डॉ मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात

7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM डॉ मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय स्कूलों के मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करने का फैसला किया है, जिससे उन्हें पढ़ाई और आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

सीएम डॉ. यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन, कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

मध्यप्रदेश में आदिवासी नायकों की विरासत को संजोते हुए, सरकार ने राजा शंकर शाह और रानी दुर्गावती जैसे महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालयों की स्थापना की है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर