बच्चे की मौत ग्रेटर नोएडा में

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिवार और पुलिस के बीच तनाव, अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा।

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

पानी से भरे एक गड्ढे में डूबा अव्यान

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्चा खेल रहा इसी दौरान वह गड्ढे में जा गिरा। पिता ने बताया कि मेरा बेटा सिर्फ खेल रहा था, वो कैसे बचता?

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के दौरान परिवार ने हंगामा कर दिया। पिता शिवान ने आरोप लगाया कि UP पुलिस उनकी अनुमति के बिना शव श्मशान घाट ले गई। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी

ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की लापरवाही ने 6 साल के मासूम आव्यान की जान ले ली। इस मामले में 5 लोगों की सीधी लापरवाही सामने आई है। न तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के CEO ने कभी निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की जांच कराई और न ही ठेकेदार ने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। अफसरों की ढिलाई की वजह से ठेकेदार मनमानी करता रहा।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, नॉलेज पार्क-2 इलाके की पॉश सोसाइटी कलाधाम में अव्यान पानी से भरे गड्ढे में डूब गया था। वह शनिवार शाम 6:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गड्ढे के पास पहुंचा और आसपास कीचड़ होने की वजह से फिसलकर उसमें गिर गया। यह गड्‌ढा करीब 15 फीट गहरा था, जिसे विकास प्राधिकरण ने बोरिंग के लिए खुदवाया था। बच्चे की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन में गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। 

अथॉरिटी ने ठेकेदार मनोज जैन, संविदा कर्मी सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइजर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। वहीं, रात होते-होते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

संबंधित सामग्री

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

आजमगढ़ में खूनी कांड का अंत: पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी एनकाउंटर में ढेर

आजमगढ़ में खूनी कांड का अंत: पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या के बाद आरोपी एनकाउंटर में ढेर

आजमगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या कर दी, बाद में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस और जहरीली शराब के मुख्य आरोपी मनीष लोधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लोधी घायल हो गया।

दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूटर से घसीटने का आरोप, 10 दिन बाद FIR; JNU में भी छात्रा से बदसलूकी की शिकायत

दिल्ली में छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूटर से घसीटने का आरोप, 10 दिन बाद FIR; JNU में भी छात्रा से बदसलूकी की शिकायत

दक्षिण दिल्ली और JNU में दो अलग-अलग घटनाओं में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने देरी से कार्रवाई की और जांच जारी है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टॉल

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को UPITS 2026 होगा। आगरा के उद्यमी वैश्विक मंच पर उत्पाद प्रदर्शित करेंगे, जिसमें महिला और युवा उद्यमियों की भी भागीदारी होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर