असम में लागू होगा UCC, विधानसभा में बिल हुआ पेश

असम में UCC बिल पेश

असम में लागू होगा UCC, विधानसभा में बिल हुआ पेश

असम विधानसभा में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने UCC बिल पेश किया, जिसमें जनजातियों और पारंपरिक रिवाजों को छूट दी गई है।

असम में लागू होगा ucc विधानसभा में बिल हुआ पेश

असम में UCC बिल पेश |

असम विधानसभा में 25 मई को हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने UCC बिल पेश किया है। कैबिनेट के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इसे सदन के पटल पर रखा। सरमा सरकार के इस बड़े कदम के बाद असम अब उत्तराखंड और गुजरात के बाद तीसरा ऐसा BJP शासित राज्य बन गया है, जहां UCC को लेकर कदम उठाए गए हैं।

27 मई को चर्चा

UCC को पटल पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने रखा। इस बिल को 2 हफ्ते पहले कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। इस बिल पर 27 मई को चर्चा होगी। यदि बिल पारित हो जाता है, तो असम देश का तीसरा ऐसा राज्य बन जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात UCC लागू कर चुके हैं। 

इनपर मिलेगी छूट

CM सरमा के अनुसार, अनुसूचित जनजातियां (पहाड़ी) और अनुसूचित जनजातियां (मैदानी) UCC के दायरे से बाहर रहेंगी। साथ ही 'पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, प्रथाओं और अनुष्ठानों' को भी इससे छूट मिलेगी। CM सरमा ने चुनाव के बाद सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कहा था, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड 4 विषयों को कवर करेगा। शादी की न्यूनतम उम्र, बहुविवाह पर रोक, माता-पिता की संपत्ति में बेटियों को भी समान अधिकार, और लिव-इन रिलेशन से जुड़े मामले।'

संबंधित सामग्री

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

राज्य

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके ड्राफ्ट पर काम अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

राज्य

20 जुलाई से शुरू होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC समेत कई मुद्दों पर गरमाएगी राजनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

राज्य

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

हरियाणा विधानसभा में CPA इंडिया रीजन के सम्मेलन का शुभारंभ, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई।