झारखंड में छात्र आंदोलन तेज

झारखंड विधानसभा के सामने पहुंचे छात्र, वाटर कैनन पर किया डांस

रांची में PSC-SSC परीक्षाओं की कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा घेराव किया, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, भाजपा विधायकों ने भी धरना दिया।

झारखंड विधानसभा के सामने पहुंचे छात्र, वाटर कैनन पर  किया डांस

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, धरना शुरू कर दिया है। इन्हें रोकने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात हैं।

पुलिस प्रदर्शनकारियों को कंटीले तार की बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। झारखंड के रांची में PSC-SSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े और विधानसभा जाने वाली सड़क की पहली बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

बैरिकेडिंग पर भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। पहली बैरिकेडिंग के आगे कंटीले तार लगाए गए हैं। धरना स्थल से विधानसभा तक करीब 2 हजार जवानों की तैनाती की गई है। राइट कंट्रोल वाहन, आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैयार रखे गए हैं।

9 दिन से अनशन कर रहे देवेंद्र भी शामिल

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी आंदोलन में शामिल हैं। वह पिछले 9 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। विधानसभा घेराव के दौरान उनके हाथ में तिरंगा और शिबू सोरेन की तस्वीर नजर आई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

BJP विधायकों ने CM हाउस पर दिया धरना

छात्रों के समर्थन में भाजपा विधायक भी मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटा दिया। भाजपा ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

रांची में 6 लेयर की सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा और आसपास के इलाकों में 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 2 किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

धारा 163 लागू, बसों पर भी रोक

प्रशासन ने रांची में BNS की धारा 163 लागू कर दी है। विधानसभा के आसपास कंटीले तार और बैरिकेडिंग की गई है। हजारीबाग से रांची आने वाली कुछ बसों को भी रोका गया है, ताकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ विधानसभा तक न पहुंच सके।

JPSC मामले में ED की एंट्री

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में अब ED ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने ECIR दर्ज की है, जिसके बाद मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से आधिकारिक जांच शुरू हो गई है।

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा—ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। इससे पहले 22 जुलाई को आयोग के चेयरपर्सन एल. खियांग्ते भी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

CID जांच के बीच बढ़ा विवाद

फिलहाल JPSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है। इसी सिलसिले में आयोग के सदस्यों से पूछताछ जारी है। 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से भी पूछताछ होनी है। ऐसे में छात्रों का आंदोलन और JPSC पर जांच—दोनों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

संबंधित सामग्री

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

दिल्ली में BRICS समिट के बीच तिब्बती प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध कर रहे थे। सुरक्षा कड़ी की गई।

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

भाजपा पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिए महायात्रा शुरू करेगी, जिसमें नशा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिमला जिला परिषद में BJP की जीत से गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर बोले- लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी

शिमला जिला परिषद में BJP की जीत से गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर बोले- लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी

शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

झारखंड हाई कोर्ट ने ED को 16 सितंबर तक हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामला बड़गाईं भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़ा है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026