असम में भयानक बाढ़

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम भारी बाढ़ से प्रभावित है, जहाँ सलमान खान और रणदीप हूडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। सलमान ने 500 टेम्पररी घर बनाने का फैसला किया है।

By : सोनिया रायकवार
सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम इस वक्त पिछले छह दशक की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है. ऐसे में सरकार समेत कुछ सेलिब्रिटीज़ भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. Randeep Hooda तो खुद ग्राउंड पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचा रहे. जब Salman Khan को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रणदीप से कॉन्टैक्ट किया. खबर है कि उनसे हालात का जायज़ा लेने के बाद सलमान ने लोगों के लिए 500 टेम्पररी घर बनवाने का फैसला किया है.


सलमान पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भिजवा रहे थे.

इसमें बीइंग ह्यूमन और उनका असम फैन क्लब साथ मिलकर काम कर रहा था. पहले स्टेज में उन्होंने लोगों को जरूरत के हिसाब से इमरजेन्सी सुविधा पहुंचाई. दूसरे स्टेज में वो बाढ़ से अपना घर खोने वाले लोगों को दोबारा बसाने की तैयारी कर रहे हैं. इसका ख्याल उन्हें तब आया, जब उन्होंने रणदीप हूडा को ग्राउंड पर लोगों की मदद करते देखा

सूत्रों के हवाले से बताया

सलमान ने रणदीप के वीडियोज़ देखने के बाद उनसे कॉन्टैक्ट किया था. तब रणदीप ने उन्हें बाढ़ का आंखों देखा हाल बताया. साथ ही ये भी कहा कि वो ग्लोबल सिख संस्था के 70 वॉलन्टियर्स के साथ लोगों तक लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. बातचीत के दौरान सलमान को पता चला कि रणदीप और बाकी टीम बांस और टीन से बने सेमी-परमानेंट घर बनाने की तैयारी में है. इसमें हर घर पर 35 से 40 हजार का खर्च आएगा. इतना सुनते ही सलमान ने उनका साथ देने का फैसला कर लिया.

रिपोर्टस के मुताबिक

बीइंग ह्यूमन और ग्लोबल सिख साथ मिलकर 500 घर बनवा रहे हैं. इसमें टेम्पररी रूप से उन लोगों को बसाया जाएगा, जिनका घर बाढ़ से पूरी तरह बर्बाद हो गया है. खास बात ये है कि 220 घर पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं. ग्लोबल सिख रोजाना 8-10 घर बनाकर उन्हें जरूरत के हिसाब से डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं. सलमान इस वक्त SVC63 की शूटिंग कर रहे. बावजूद इसके, वो लगातार हर मूवमेंट पर नज़र रखे हुए हैं.

कुछ दिन पहले सलमान अपने फैन क्लब के ज़रिए असम के शिवसागर इलाके में रेडी-टू-ईट खाने का पैकेट पहुंचा रहे थे. हर पैकेट में बिस्किट, गुड़, पोहा, चिवड़ा, ब्रेड और जैम जैसी चीजें शामिल थीं. उन्होंने लोगों को तीन दिन का राशन, दवाई, सैनिट्री पैड्स, मॉसक्विटो कॉइल और पानी की बोतलें भेजी हैं. बताया जा रहा है कि तीसरे चरण में वो बाढ़ से तबाह हुए स्कूल्स और हॉस्पिटल्स की मरम्मत करवाना शुरू करेंगे.

संबंधित सामग्री

नेपाल त्रासदी: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, फंसे नागरिकों की मदद के लिए यहां करें संपर्क

नेपाल त्रासदी: उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, फंसे नागरिकों की मदद के लिए यहां करें संपर्क

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

नेपाल त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख, राहत-मेडिकल टीम भेजने का ऐलान

नेपाल त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख, राहत-मेडिकल टीम भेजने का ऐलान

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं, जिससे कई लोग प्रभावित हुए हैं। खजुराहो के बागेश्वर धाम ने राहत कार्यों में सहायता की पेशकश की है।

नेपाल बाढ़ का असर, बिहार में गंडक बैराज 3 बार खोला; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

नेपाल बाढ़ का असर, बिहार में गंडक बैराज 3 बार खोला; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी के गांव खाली; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

नेपाल में बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट: यूपी के गांव खाली; MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

नेपाल के बाढ़ के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बिहार के गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है और यूपी के गांव खाली कराए जा रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ के बाद चंपावत अलर्ट: शारदा बैराज पर निगरानी बढ़ी, SDRF हाई अलर्ट पर

नेपाल में बाढ़ के बाद चंपावत अलर्ट: शारदा बैराज पर निगरानी बढ़ी, SDRF हाई अलर्ट पर

नेपाल में भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के चंपावत में बाढ़ की आशंका, SDRF टीम हाई अलर्ट पर; शारदा बैराज और घाटों पर निगरानी तेज।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026