समय रैना ने असम को मदद दी

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

By : रोहन उमक
कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। कई इलाकों में बाढ़ के पानी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जबकि जान-माल के नुकसान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस संकट की घड़ी में कॉमेडियन समय रैना मदद के लिए आगे आए हैं।

उन्होंने असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। समय रैना के इस कदम के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका आभार जताया। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मुख्यमंत्री से समय रैना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की अपील भी कर डाली।

कॉमेडियन समय रैना (बाएँ)

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर समय रैना के योगदान की जानकारी साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें समय रैना के प्रोडक्शन की ओर से 10 लाख रुपये के योगदान का उल्लेख था।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने लिखा, “असम के इस कठिन समय में हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय!” मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समय रैना के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।

फैंस बोले- ‘अब तो समय भाई का केस वापस ले लो’

समय रैना द्वारा बाढ़ राहत के लिए आर्थिक मदद दिए जाने की खबर सामने आते ही कुछ प्रशंसकों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग शुरू कर दी। एक यूजर ने मुख्यमंत्री के पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “अब तो समय भाई का केस वापस ले लो सर।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब तो केस बंद कर दो सर।” एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “समय समय की बात है।” एक अन्य यूजर ने समय रैना के समर्थन में लिखा कि लोग उन्हें गालियां देते हैं और उनका चैनल बंद करवाने की कोशिश करते हैं।

एक फैन की अपील का स्क्रीनशॉट

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में दर्ज हुई थी FIR

दरअसल, समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ साल 2025 में विवादों में घिर गया था। शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया।

इसी प्रकरण में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर गुवाहाटी पुलिस ने समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य संबंधित कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस विवाद के बाद भोपाल में हिंदू संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने भी समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

फिलहाल, असम में बाढ़ राहत के लिए समय रैना की ओर से की गई 10 लाख रुपये की मदद ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि, उनके प्रशंसकों द्वारा एफआईआर वापस लेने की मांग सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं तक ही सीमित है।

संबंधित सामग्री

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान की अपील की, इसे जीवन बचाने का उपहार बताया।

सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, CM साय बोले- संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार

सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए अतिरिक्त, CM साय बोले- संवेदनशीलता के साथ खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सहायता का आश्वासन दिया।

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुकेश छाबड़ा के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के एपिसोड में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज। नेटफ्लिक्स इंडिया की समीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल।

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर