आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में धमाका: गैस रिसाव के बाद आग, तीन गांव खाली कराए

andhra-pradesh-ongc-oil-well-gas-leak-blast

आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में धमाका: गैस रिसाव के बाद आग, तीन गांव खाली कराए

आंध्र प्रदेश में ongc के तेल कुएं में धमाका गैस रिसाव के बाद आग तीन गांव खाली कराए

andhra pradesh ongc oil well Blast: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ONGC के एक तेल कुएं से अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया । यह घटना राजोले इलाके में हुई, जहां कुएं पर मरम्मत का काम चल रहा था । रिसाव के साथ जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी ।स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तुरंत इरुसुमंदा समेत आसपास के तीन गांवों को खाली करा लिया । राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है । Read More:-ai classroom education india: अब कक्षा में चुपचाप AI बदल रहा है पढ़ाई का तरीका ONGC Gas Leak Andhra Pradesh, Oil Well Blast India, Konaseema ONGC Incident, Gas Leak Fire News, ONGC Safety Issue, आंध्र प्रदेश गैस रिसाव, तेल कुआं ब्लास्ट

andhra pradesh ongc oil well Blast: गैस-धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी

अधिकारियों के मुताबिक, रिसाव के बाद गैस और धुएं के घने गुबार इरुसुमंदा और आसपास के क्षेत्रों में फैल गए । कुछ समय के लिए पूरे इलाके में धुंध जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों में डर फैल गया । स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ।

मरम्मत के दौरान बिगड़े हालात

जानकारी के अनुसार, तेल कुएं से उत्पादन पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था और तकनीकी मरम्मत की जा रही थी । इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे गैस और कच्चा तेल तेजी से बाहर निकलने लगा ।गैस के संपर्क में आते ही आग लग गई और कुएं के आसपास ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं । ONGC की विशेषज्ञ टीम रिसाव और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है । फिलहाल प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है । प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही ग्रामीणों को वापस लौटने की अनुमति दी जाएगी । हादसे के कारणों की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ।

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

देश-विदेश

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

राज्य

CM भजनलाल का नागौर दौरा: ग्रामीणों को सीधा संवाद, खोती बाड़ी के बारे में जाना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर का दौरा किया, ग्रामीणों से साक्षात्कार किया और कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने ली अहम बैठक, कैबिनेट मीटिंग और विधानसभा सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तावों की समीक्षा की और कई विभागाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।