जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल दूध महंगा

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

जनता को फिर झटका अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल दूध महंगा |

महंगाई से परेशान जनता को फिर झटका लगा है। अमूल दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा। कंपनी ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया। कंपनी के मुताबिक, चारें की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है। 

बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच

नए दाम कल (14 मई) से लागू होंगे। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई गई। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी 2.5% से 3.5% के बीच होगी। मई 2025 के बाद पहली बार दूध की कीमत बढ़ाई गई हैं। पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया। कंपनी के मुताबिक, दूध के उत्पादन और ऑपरेशनल खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चारे की बढ़ती कीमत और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की वजह से समय-समय पर दूध की कीमतों में बदलाव करना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में डेयरी इंडस्ट्री पर इनपुट कॉस्ट का दबाव बढ़ गया है। 

प्रमुख वेरिएंट महंगे

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, बफेलो मिल्क, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा, टी-स्पेशल और काउ मिल्क समेत कई प्रमुख वेरिएंट महंगे हो गए हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM  डॉ.  मोहन

राज्य

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आजीविका मिशनों पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।