शाह बोले -असम में लाएंगे UCC, तमिलनाडु में कांग्रेस-BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

amit-shah-assam-ucc-tamil-nadu-bjp-congress-candidate-lists

शाह बोले -असम में लाएंगे UCC, तमिलनाडु में कांग्रेस-BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

शाह बोले -असम में लाएंगे ucc तमिलनाडु में कांग्रेस-bjp ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट

Amit Shah Assam UCC: गृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा राज्य में UCC लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई 4 शादी नहीं कर सकेगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को इससे बाहर रखा गया है।

गृह मंत्री अमित शाह

‘UCC लाएंगे’

असम के गोलपाड़ा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बनी। 

गारो हिल्स हिंसा पर बोले शाह

मेघालय के पास गारो हिल्स में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसी वजह से यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री शाह ने कहा कि BJP ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आ जाएगी।

नितिन नबीन क्या बोले?

असम के नॉर्थ कामरूप में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर लगता है कि लोगों ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को लोग BJP को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

nitin nabin

Amit Shah Assam UCC: ममता का आरोप

वहीं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो PM नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं। ऐसे में पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दीदी ने दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी रैली के दौरान कहा कि बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए, जिससे बाहरी लोगों का राज्य में आना आसान हो सके। मालदा में 2 दिन पहले न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर ममता बनर्जी ने AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस और BJP पर उकसाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की लिस्ट

इधर, कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने श्रीपेरंबदूर विधानसभा सीट से कांग्रेस PCC चीफ के.सेल्वापेरुंथगई और कृष्णगिरी से पूर्व MP डॉ. ए चेल्ला कुमार चुनाव लड़ेंगे। 

[caption id="attachment_144960" align="alignnone" width="1253"]कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की कांग्रेस ने तमिलनाडु में 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की[/caption]

BJP की लिस्ट

वहीं भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। BJP ने डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, वनाथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (नॉर्थ) और डॉ. एल. मुरुगन को अविनाशी (SC) सीट से टिकट मिला है।

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।