3 दिन के बिहार दौरे पर शाह, बोले - घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

amit-shah-3-day-seemanchal-bihar-tour-vows-to-deport-infiltrators-one-by-one

3 दिन के बिहार दौरे पर शाह, बोले - घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

3 दिन के बिहार दौरे पर शाह बोले - घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

amit shah seemanchal infiltrators: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिवसीय दौरे पर बिहार हैं। बिहार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। अमित शाह बिहार के नेपाल सीमा से सटे लेटी पहुंचे, जहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल की 52वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर समीक्षा की। 

3 दिन के बिहार दौरे पर शाह

‘घुसपैठियों को हटाना हमारा संकल्प’ 

गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए कहा कि घुसपैठियों को हटाना सिर्फ चुनावी वादा नहीं, बल्कि मोदी सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र से घुसपैठियों को चिन्हित कर देश से बाहर भेजने का मिशन जल्द ही शुरू किया जाएगा। घुसपैठियों की वजह से सीमांचल की डेमोग्राफी बदल गई है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध स्मगलिंग, नार्कोटिक्स और कई गतिविधियां हो रही है जिनपर नजर रखनी होगी।

 खुली सीमा बड़ी चुनौती 

शाह ने कहा - इसकी SOP बनाई जानी चाहिए, ताकि नीचे से ही जवान अलर्ट रहे। खुली सीमा की सुरक्षा बड़ी चुनौती है। SSB जवानों के लिए केंद्र सरकार सुविधाएं बढ़ा रही है। जवान सीमा की सुरक्षा में लगे हैं आपका परिवार हमारी जिम्मेदारी है। अमित शाह ने कहा, "जब आप सीमा की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे हैं, तब एक बात पर मैं विशेष ध्यान दिलाना चाहता हूं। यह सही है कि हम एक मित्र देश के साथ लगी सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं, उस देश के साथ, जिसके हमारे देश के साथ दोस्ती के रिश्ते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हमारे देश के दुश्मन और देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोग उस रास्ते का इस्तेमाल कर भारत में प्रवेश न करें।

170 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

गृह मंत्री शाह ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान देश की सुरक्षा के साथ-साथ संस्कृति के भी प्रहरी हैं। जवानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगभग 170 करोड़ की लागत से विभिन्न भवनों और ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जवानों की तैनाती से जुड़ी कठिनाइयां कम से कम होंगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2014 के बाद सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए सुविधाओं के विस्तार की संवेदनशील कार्य योजना बनाई है, जिसका यह हिस्सा है।

amit shah seemanchal infiltrators: कमिटी का गठन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ सिर्फ मतदाता सूची का मुद्दा नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार और संसाधनों से भी जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि सीमा से 10 km के अंदर सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या के बदलाव किसी भी देश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल के लिए खतरा होते हैं। इस पर नजर रखने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।