एयर इंडिया फ्लाइट में देरी

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

थाईलैंड के बैंकॉक में तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी हुई, जिससे 200 भारतीय यात्री फंस गए। फ्लाइट अब 14 अगस्त को रवाना होगी।

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री, एयर इंडिया फ्लाइट में देरी, तकनीकी खराबी आई

बैंकॉक में फंसे 200 भारतीय यात्री

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत के 200 लोग गुरुवार शाम से फंसे हुए हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से वापस भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट रनवे से वापस लौट आई। यात्रियों का कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया। कभी 2 तो कभी 4 घंटे फ्लाइट डिले बताई जा रही है। इस तरह 28 घंटे बीत गए हैं।

28 घंटे का इंतजार

इससे यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4-5 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचे। हम बहुत परेशान हैं। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं हुई। Air India के किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है। शुक्रवार को सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं। सब नौकरीपेशा हैं। यात्री घंटों से परेशान हो रहे हैं।

एयर इंडिया ने जताया खेद

इसके बाद देर रात 12 बजे एयर इंडिया ने होटल की व्यवस्था की। एयर इंडिया की और से कहा गया कि यात्रियों को भेजे ई-मेल में कहा कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल परिचालन (Operational) कारणों से बदला गया है। कंपनी के मुताबिक फ्लाइट अब 14 अगस्त को बैंकॉक समयानुसार शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एअर इंडिया ने असुविधा पर खेद जताया है। ई-मेल में देरी का कारण ऑपरेशनल रीजन बताया गया है, तकनीकी खराबी का उल्लेख नहीं किया गया।

संबंधित सामग्री

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में छात्रों का हंगामा! NTA सेंटर पर बत्ती गुल, परीक्षा छूटने से मचा बवाल

जयपुर में आयुर्वेदिक पीजी एग्जाम के दौरान बिजली और तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को परेशानी हुई और पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।

बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, दादा-दादी को मारकर आया था!

बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 6 की मौत, दादा-दादी को मारकर आया था!

थाईलैंड के बैंकॉक में एक छात्र ने अपने दादा-दादी की हत्या की और स्कूल में फायरिंग करके 6 लोगों की जान ले ली, 15 घायल।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026