अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

अहमदाबाद में भीषण धमाका

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई घायल, PM ने जताया दुख

वस्त्राल, अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। 8 मृत, 15 घायल। फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द था।

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका 8 की मौत कई घायल pm ने जताया दुख

अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका |

अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 घायल बताए जा रहे है। हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। इसके पास में ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही RAF जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू किया। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 km तक सुनाई दी।

फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका 

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। इलाके के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ के मुताबिक, रामोल-गटराड रोड पर खुले मैदान में मेहुल डोडिया नाम का व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था, इसके बावजूद वहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

PM ने जताया दुख

घायलों को LG अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं PM नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजन के लिए 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

संबंधित सामग्री

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल। 86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त। सात एयरपोर्ट पर काम रोका, रेड अलर्ट जारी।

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राज्य

राजगढ़ में नाले में बही ईको वैन, 7 शव बरामद, CM डॉ यादव ने की ₹4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान देने की घोषणा

राजगढ़ के पचोर-सारंगपुर मार्ग पर एक ईको वैन नाले में बह गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। बचाव कार्य जारी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा बस हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस; 8 की मौत

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा में बड़ा बस हादसा, 100 फीट नीचे गिरी बस; 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

राज्य

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।