अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला - 400 अफगान लड़ाके मारे

afghanistan-attacks-pakistan-noor-khan-airbase-400-fighters-killed

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला - 400 अफगान लड़ाके मारे

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला पाक बोला - 400 अफगान लड़ाके मारे

Afghanistan Pak Airbase Attack: दुनियाभर के कई देशों में इस वक्त जंग का माहौल बना हुआ है। ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग का नुकसान कई देशों को भुगतना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 1 महीने से दोनों देशों के बीच जंग के हालात हैं। 

नूर खान एयरबेस पर हमला

नूर खान एयरबेस पर हमला

जंग के माहौल के बीच सोमवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर हमला किया। यह एयरबेस रावलपिंडी में है। तालिबान सरकार ने इसकी जानकारी दी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बीते 4 दिनों से लगातार हवाई हमले और गोलीबारी जारी है। इसके साथ ही तालिबान के मंत्री ने दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान में घुस चुके हैं। तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया गया है। 

इन ठिकानों को बनाया निशाना

कहा जा रहा है कि ये कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और अन्य इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। दूसरी तरफ पाक सरकार ने दावा किया कि अब तक 400 से ज्यादा अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हैं। तालिबान के अनुसार नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं कोर का मुख्यालय, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद क्षेत्र का एक सैन्य कैंप को निशाना बनाया है। 

[caption id="attachment_138140" align="alignnone" width="1167"]पाक का दावा - 400 अफगान  लड़ाके मारे पाक का दावा - 400 अफगान लड़ाके मारे[/caption]

Afghanistan Pak Airbase Attack: दोनों देशों के दावे

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले 4 दिनों से लगातार हमले किए जा रहे हैं। पाक और अफगानिस्तान इसको लेकर अलग-अलग दावा कर रहे हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव और तेजी से बढ़ रहा है। तालिबानी रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने ताजा हमलों को लेकर जानकारी दी है। इसके साथ ही अरबी की आयत भी शेयर की, जिसका अर्थ है कि जो तुम पर हमला करे, तुम भी उसी के बराबर उस पर कार्रवाई करो। साथ में उन्होंने हमलों का एक वीडियो भी पोस्ट किया। पोस्ट में आगे लिखा कि आज राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य ठिकानों के खिलाफ सटीक और समन्वित हवाई अभियान चलाया।

संबंधित सामग्री

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

राज्य

हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश का न्योता, CM सैनी से मिले संजय मेहता; विकास और उद्योग पर हुई चर्चा

संजय मेहता ने हरियाणा के उद्योगपतियों को बिहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, और वहां के विकास परिदृश्य पर चर्चा की।

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

राज्य

मजदूरी के बहाने घर में घुसा टाइल मिस्त्री, महिला से किया दुष्कर्म; कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी टाइल मिस्त्री ने बकाया भुगतान का बहाना बनाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

देश-विदेश

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा: राजा क्यों लगाते हैं सोने की झाड़ू? जानिए परंपराएं

पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए विशेष रथों पर आयोजित की जाती है। यह यात्रा धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

राज्य

ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी 4 लोगो की गई जान ,मामा के घर जा रहे थे 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर हाईवे पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई, जिसमें दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।