मुख्य चुनाव आयुक्त जादूगर हैं: अभिषेक बनर्जी, BJP सांसदों को बताया ‘सांप’

abhishek-banerjee-cec-vanish-kumar-bjp-snake-remark

मुख्य चुनाव आयुक्त जादूगर हैं: अभिषेक बनर्जी, BJP सांसदों को बताया ‘सांप’

मुख्य चुनाव आयुक्त जादूगर हैं अभिषेक बनर्जी bjp सांसदों को बताया ‘सांप’

Abhishek Banerjee Slams CEC BJP Alipurduar Rally: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, चुनावी माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंच से ऐसा हमला बोला कि बयान तुरंत सुर्खियों में आ गया। निशाने पर थे मुख्य चुनाव आयुक्त और भारतीय जनता पार्टी । शनिवार को अलीपुरद्वार में आयोजित जनसभा में अभिषेक बनर्जी पूरे आक्रामक अंदाज़ में दिखे, उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के नाम पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा हैअभिषेक का कहना था कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं है और इसका सीधा नुकसान आम लोगों को हो रहा है, खासकर उन तबकों को जो पहले से ही हाशिए पर हैं । Read More:-अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला,राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को उठा ले गए अमेरिकी सैनिक

“ज्ञानेश कुमार नहीं, वैनिश कुमार हैं”

अपने भाषण के दौरान अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा
 आप ज्ञानेश कुमार को जानते हैं? वे जादूगर हैं। जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट से गायब कर देते हैं और मरे हुए लोगों को जिंदा दिखा देते हैं। इसलिए अब उनका नाम ‘वैनिश कुमार’ है
सभा में मौजूद समर्थकों के बीच यह टिप्पणी जोरदार तालियों और नारों के साथ गूंजी। अभिषेक ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद यानी मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

BJP पर हमला: सांप को कितना भी दूध पिलाओ…

अभिषेक बनर्जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए BJP सांसदों की तुलना सांप से कर दी उनका कहना था 
 बीजेपी सांसद और सांप एक जैसे हैं। अगर आप अपने घर के पीछे एक-दो सांप पाल लें, तो भी सांप, सांप ही रहेगा, आप उसे दूध पिलाइए, केला खिलाइए, लेकिन वह एक दिन डसेगा ही
इस बयान के जरिए अभिषेक ने साफ संदेश दिया कि भाजपा पर भरोसा करना उनके मुताबिक खतरनाक साबित हो सकता है ।

चुनावी माहौल में बढ़ता सियासी तापमान

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बयानबाज़ी और तीखी होती जाएगी, वोटर लिस्ट चुनाव आयोग और निष्पक्षता जैसे मुद्दे आने वाले दिनों में राजनीति के केंद्र में रहने वाले हैं अभिषेक बनर्जी के इस भाषण ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।