Nagpur Violence : हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव

nagpur-violence-more-than-55-in-police-custody-dcp

Nagpur Violence : हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू, औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव

 nagpur violence  हिंसा के बाद नागपुर में कर्फ्यू औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद पथराव

 आगजनी, वाहनों में तोड़फोड़, डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला

Nagpur Violence : महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को लेकर सोमवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया। इस बीच नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने औरंगजेब का पुतला फूंका। इसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। नागपुर के महल इलाके में शाम 7.30 बजे हिंसा भड़क उठी। इसके बाद पथराव और तोड़फोड़ की गई। दंगाइयों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर भी हमला किया गया। हमले में डीसीपी निकेतन कदम घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दूसरी मुठभेड़ हंसपुरी इलाके में रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच हुई। Nagpur Violence more than 55 in police custody dcp दंगाइयों ने घरों पर पथराव किया और सड़क के किनारे वाहनों को आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया। हमले में डीसीपी निकेतन कदम कुल्हाड़ी से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और 55 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा कि बीएनएस की धारा 163 (आईपीसी की धारा 144) शहर में लागू कर दी गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शांति बहाल करने के लिए पुलिस की 20 टीमें बनाई गई हैं।

Nagpur Violence सीएम खुद नागपुर से विधायक हैं

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने देर रात कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। इसके बाद बावनकुले नागपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम ने उनसे घटना पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। बावनकुले नागपुर के प्रभारी मंत्री हैं। फडणवीस नागपुर की दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक भी हैं। हिंसा के बाद छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने बताया कि एसआरपीएफ की एक कंपनी और दो प्लाटून को जिले में तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंगाइयों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उनके हाथों में तलवार, लाठी और बोतलें थीं। अचानक सभी ने हंगामा किया। उन्होंने घरों पर पथराव शुरू कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद उन्होंने वाहनों के शीशे तोड़कर आग लगा दी।

मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी

मुंबई के गणेशपेठ, लकड़ागंज, पचपाओली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मुंबई में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मालवानी, भिंडी बाजार, कुर्ला, शिवाजी नगर-मानखुर्द और एंतोफिल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने भी विभिन्न क्षेत्रों के सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से संपर्क किया है और उनसे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।