MLA nephew toll plaza incident Dewas: टोल नाका पर MLA के भतीजे का हंगामा… डंडा ल...

mla-nephew-toll-plaza-incident-dewas

MLA nephew toll plaza incident Dewas: टोल नाका पर MLA के भतीजे का हंगामा… डंडा लेकर धमकी, वीडियो वायरल

mla nephew toll plaza incident dewas टोल नाका पर mla के भतीजे का हंगामा… डंडा लेकर धमकी वीडियो वायरल

 टोल नाका पर गाली-गलौज और धमकी

MLA nephew toll plaza incident Dewas:देवास जिले के भरोसा टोल नाका पर भारतीय जनता पार्टी के हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हाथ में डंडा लेकर टोल कर्मचारियों को गाली-गलौज करते और मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। यह टोल देवास से भोपाल जाने वाले मार्ग पर स्थित है।

 शुल्क मांगने पर भड़के विधायक के भतीजे

जानकारी के मुताबिक, टोल कर्मचारियों ने वाहन से शुल्क मांगा तो विधायक के भतीजे भड़क उठे। उन्होंने गाड़ी से डंडा निकाला और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "विधायक के नाम से सारी गाड़ियां निकलेंगी"।

https://youtube.com/shorts/WT_jiwLMCnA?si=N5fWgHoREdMeG_Yp

 टोल उपकरण फेंकने का आरोप

करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे में आरोपी टोल पर रखे लाल रंग के स्टॉपर को उठाकर फेंकते भी नजर आए। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

 कर्मचारियों ने शिकायत करने से किया इंकार

टोल नाका कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, क्योंकि आरोपी विधायक का भतीजा है। टोल नाका मैनेजर ने फोन पर कहा, भैया, किस-किस से लड़ें, कैमरे के सामने नहीं आए और न ही थाने में आवेदन दिया"।

MLA nephew toll plaza incident Dewas:

 पुलिस ने दर्ज किया मामला

MLA nephew toll plaza incident Dewas: देवास सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई तय करेगी।

read more: टीकमगढ़–बल्देवगढ़ मार्ग पर हादसे में घायल युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर डॉक्टर ने दिखाई मिसाल

संबंधित सामग्री

आसमान में बादल, धरती पर प्यास: मानसून की सुस्ती से मध्य प्रदेश के 41 जिले प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

राज्य

आसमान में बादल, धरती पर प्यास: मानसून की सुस्ती से मध्य प्रदेश के 41 जिले प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश के 41 जिले अब भी पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में सामान्य से 39 फीसदी कम वर्षा दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों पर संकट गहराने लगा है।

मोहन सरकार की नई पहल: दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार 

राज्य

मोहन सरकार की नई पहल: दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर 10 लाख रुपए का पुरस्कार 

मध्य प्रदेश सरकार ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

खेल

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 32 में पैराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

 T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में AUS और WI के बीच होगी भिड़ंत!

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में AUS और WI के बीच होगी भिड़ंत!

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में लंदन के द ओवल मैदान में आमने-सामने होंगी।

भोपाल की तीन वर्ष 9 माह की जुड़वां बहनों ने ड्रम बजाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

राज्य

भोपाल की तीन वर्ष 9 माह की जुड़वां बहनों ने ड्रम बजाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश की जुड़वां बहनें सान्वी और समन्वी ने केवल तीन वर्ष और 9 महीने की उम्र में ड्रम बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।