MI vs DC WPL 2026: दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात!

mi-vs-dc-wpl-2026-match-delhi-win-the-match

MI vs DC WPL 2026: दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात!

mi vs dc wpl 2026 दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात

MI vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर WPL 2026 में दूसरी जीत दर्ज की। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

MI vs DC WPL 2026: मुंबई की शुरुआत खराब रही

टीम से बैटिंग करने उतरी सजीवन सजना 9 और हैली मैथ्यूज 12 ही रन बनाकर आउट हो गईं। फिर नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने संभाली पारी। नैट ने 45 गेंद में 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 41 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। इनके अलावा निकोला कैरी 12 और अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं संस्कृति गुप्ता 10 रन और नैट 65 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली की ओर से स्पिनर श्री चरणी ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं मारिजान कैप और नंदनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

दिल्ली को मिली WPL की दूसरी जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने मजबूत शुरुआत की। शेफाली ने 24 गेंद में 29 रन बनाए। वहीं लिजेल ली ने 28 गेंद में 46 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। लौरा ने 17 रन बनाए वहीं टीम की कप्तान ने कमान संभालते हुए 37 गेंद में 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। और मैरीजन 10 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाने में टीम की कप्तान जेमिमा ने अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस की ओर से अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा ने 1-1 विकेट झटके।

MI vs DC WPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ। दिल्ली कैपिटल्स शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), मैरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

संबंधित सामग्री

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया कोहराम,6 दिनों में कमा डाले 90 करोड़!

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया कोहराम,6 दिनों में कमा डाले 90 करोड़!

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है, जिससे 6 दिनों में इसने 90 करोड़ कमा लिए हैं।

Punjab Weather Update: उमस से बेहाल पंजाब, 41.3°C पहुंचा पारा; 20 जुलाई से भारी बारिश के आसार

राज्य

Punjab Weather Update: उमस से बेहाल पंजाब, 41.3°C पहुंचा पारा; 20 जुलाई से भारी बारिश के आसार

पंजाब में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। IMD ने जारी की गर्मी की चेतावनी, 20 जुलाई से बेहतर मौसम की उम्मीद।