Pankaj Dheer Passes Away: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर की 68 की उम्र में निधन!

mahabharat-karna-actor-pankaj-dheer-passes-away

Pankaj Dheer Passes Away: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर की 68 की उम्र में निधन!

pankaj dheer passes away महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर की 68 की उम्र में निधन

Pankaj Dheer Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में 15 अक्टूबर यानि की आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। और उन्हें महाभारत में निभाए गए लोकप्रिय कर्ण के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली थी। लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। Read More: Bigg Boss 19 fame Tanya: ग्वालियर में बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज!

‘महाभारत’ में निभाया था कर्ण का आइकॉनिक किरदार...

पंकज धीर को सबसे ज्यादा पहचान निर्देशक बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी शो ‘महाभारत’ में कर्ण की दमदार भूमिका से मिली थी। उनका यह किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

फिल्म इंडस्ट्री में मातम, दोस्तों और फैन्स ने दी श्रद्धांजलि...

पंकज धीर के निधन की पुष्टि ‘महाभारत’ में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा— “अलविदा मेरे दोस्त, हम आपको बहुत याद करेंगे।” इंडस्ट्री के कई सितारे, प्रोड्यूसर और को-स्टार्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया जाएगा। परिवार और करीबी रिश्तेदार अंतिम विदाई में शामिल होंगे।

अर्जुन का रोल ठुकराकर बने ‘कर्ण’

दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में पंकज धीर को ‘महाभारत’ में अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन जब उन्हें मूंछें मुंडवाने और महिला गेटअप में शूटिंग करने की बात कही गई, तो उन्होंने यह किरदार ठुकरा दिया। कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उन्हें कर्ण का किरदार ऑफर किया। उन्होंने तुरंत हामी भर दी और वही रोल उनके करियर की पहचान बन गया।

शूटिंग के दौरान आंख में लगा तीर...

एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि ‘महाभारत’ की शूटिंग के दौरान एक युद्ध सीन में उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने कहा था— “सीन को रियल दिखाने के लिए असली हथियारों का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सेट पर एक्टर्स को गंभीर चोटें भी आईं।”

45 सालों तक इंडस्ट्री में दिया योगदान...

पंकज धीर का एंटरटेनमेंट करियर लगभग 45 साल लंबा रहा। उन्होंने 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया। बाद में फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाते हुए वे टीवी की दुनिया में आए। 1988 में ‘महाभारत’ से उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, जिनमें शामिल हैं — 1. सोल्जर, क्रोध, यमला पगला दीवाना 2. टीवी शो बॉर्डर, बेताल पच्चीसी, राजकुमार आर्यन आदि।

परिवार में मातम...

पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटे निखिल धीर हैं, जो खुद भी एक्टर हैं। पिता की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

यादों में ‘कर्ण’

पंकज धीर का जाना न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि पूरी फिल्म दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी पहचान, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगी।

संबंधित सामग्री

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सनातन

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देना आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे शुभ संकेत, दैवीय कृपा और जीवन में सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा समझा जाता है।

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

देश-विदेश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पलटा बरी होने का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में दोषी करार दिया, ट्रायल कोर्ट के बरी करने के फैसले को पलटते हुए।

एमपी में बारिश का बड़ा संकट, अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत की उम्मीद

राज्य

एमपी में बारिश का बड़ा संकट, अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत की उम्मीद

मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में सामान्य से 18% कम बारिश दर्ज की गई। 49 जिलों में कम वर्षा के साथ सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, घोषणा पत्र पर मंथन और शाम को सांस्कृतिक महोत्सव

BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 में भोपाल में सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मक उद्योगों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर मुख्य चर्चा होगी।

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

देश-विदेश

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जलभराव और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर स्कूल बंद और चेतावनी जारी की गई है।