Sagar 12th Board Result: केसली के कुश धंधेरिया ने रचा कीर्तिमान, जिला प्रावीण्य सूची में किया टॉप

sagar-12th-board-result

Sagar 12th Board Result: केसली के कुश धंधेरिया ने रचा कीर्तिमान, जिला प्रावीण्य सूची में किया टॉप

sagar 12th board result केसली के कुश धंधेरिया ने रचा कीर्तिमान जिला प्रावीण्य सूची में किया टॉप

Sagar 12th Board Result: सागर जिले के विकासखंड केसली के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसली के छात्र कुश कुमार धंधेरिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केसली ब्लॉक और जिला प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। कुश कुमार ने गणित में 481/500 नंबर प्राप्त किए। कुश धंधेरिया ने 12वीं में कुल 500 अंकों में से 481 अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से, उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

Sagar 12th Board Result:

अपनी सफलता पर कुश धंधेरिया ने कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के साथ-साथ ईश्वर की कृपा भी आवश्यक होती है। उन्होंने यह संदेश दिया कि सभी विद्यार्थियों को मेहनत के साथ भक्ति-भाव भी रखना चाहिए।

गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

कुश ने विद्यालय में पढ़ा रहे सभी शिक्षकों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा के साथ आशीर्वाद रूपी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने गुरुजनों को बारंबार प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया।

विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

विद्यालय में कुश धंधेरिया को संकुल प्राचार्य एस.के. शर्मा सहित समस्त स्टाफ द्वारा पुष्प माला पहनाकर और रोरी लगाकर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण देखा गया। Read More: Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

Sagar 12th Board Result: सभी ने दी शुभकामनाएं

कुश के माता-पिता, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

रोल मॉडल बनकर उभरे कुश धंधेरिया

इस असाधारण प्रदर्शन के बाद कुश धंधेरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि लगन, समर्पण और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।   देवभूषण दूबे की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

देश-विदेश

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

पंजाब

पंजाब सीएम भगवंत मान ने बताया आप के भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को ‘गद्दार’

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया है। पंजाब के CM ने उन्हें 'गद्दार' कहा।