उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

उत्तराखंड में BJP का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड 2027 चुनाव: BJP ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

BJP ने घोषणा की कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी उनके नेतृत्व का चेहरा होंगे, जबकि कांग्रेस नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

उत्तराखंड 2027 चुनाव bjp ने धामी को नेतृत्व के लिए चुना

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव |

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि अगला चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि BJP चेहरा तय करते समय ट्रैक रिकॉर्ड, शासन क्षमता और जनहित के कामों को आधार मानती है और इन पैमानों पर धामी खरे उतरे हैं।

चुनाव से पहले बड़ी घोषणा

नितिन नवीन ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति, प्रशासनिक फैसलों और चुनौतियों से निपटने की क्षमता ने धामी के नेतृत्व को मजबूत बनाया है। उनके इस बयान को उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी घोषणा माना जा रहा है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि नेतृत्व को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है और संगठन CM धामी के चेहरे पर ही आगे बढ़ेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस अब भी गुटबाजी, बयानबाजी और नेतृत्व संकट से जूझती नजर आ रही है।

धामी की तारीफ

बता दे कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड सरकार के कामों की तारीफ की थी। वहीं अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में CM धामी नेतृत्व को मजबूत बताया था। राजनाथ सिंह उन्हें ‘धुरंधर धामी’ तक कह चुके हैं। BJP ने 2022 में उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा था। प्रदेश में परंपरागत रूप से सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है, लेकिन BJP ने यह मिथक तोड़ा। इस जीत के बाद पार्टी के भीतर धामी की स्वीकार्यता और मजबूत हुई।

संबंधित सामग्री

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

देश-विदेश

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी, जिसमें ममता बनर्जी को अध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव बताया गया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

राज्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की एकता के लिए उनका बलिदान अविस्मरणीय

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई।