CSK vs MI IPL 2026: MI को CSK के हाथों मिली शर्मनाक हार, तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस!

CSK defeats MI in IPL 2026

CSK vs MI IPL 2026: MI को CSK के हाथों मिली शर्मनाक हार, तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस!

In the 33rd match of IPL 2026, CSK beat MI by 103 runs, with Sanju Samson scoring a century. Akeal Hosein also starred with 4 wickets.

csk vs mi ipl 2026 mi को csk के हाथों मिली शर्मनाक हार तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस

MI को CSK के हाथों मिली शर्मनाक हार, तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस! |

CSK vs MI IPL 2026: IPL 2026 के 33वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत का श्रेय संजू सैमसन और आकिल होसेन को जाता है। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए CSK टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया और इस स्कोर को खड़ा करने में संजू सैमसन ने अहम हिस्सेदारी निभाई। वही टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर बिखर गई। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

CSK टीम को संजू ने दिलाई जीत

CSK टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया और इस स्कोर को खड़ा करने में संजू सैमसन का सबसे बड़ा हाथ रहा। उन्होंने 54 गेंद में 101 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही साथ 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इसी के साथ संजू सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। IPL में सबसे ज्यादा शतक किंग कोहली के नाम है। वहीं T-20 क्रिकेट में उन्होंने 8वां शतक लगाया। 

इसके अलावा टीम से कप्तान ऋतुराज ने 22 रन व ब्रेविश ने 21 रन बनाए। टीम से कोई भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर भी नहीं बना सका।

MI को मिली शर्मनाक हार मिली

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर बिखर गई। टीम से सूर्यकुमार यादव ने 36 रन और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाए। बाकी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सके। इसी के साथ मुंबई को 103 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वहीं पॉइंट टेबल की बात करें तो CSK टीम अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई। वहीं MI टीम आठवें नंबर पर हैं। 

काली पट्टी बांधकर पहनकर मैदान पर उतरे प्लेयर

चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के प्लेयर्स हाथ में पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे, क्योकि चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। शोक व्यक्त करने के लिए खिलाड़ियों ने हाथ में काली पट्टी पहनी।

अकील होसेन का लिब्रेशन

CSK की टीम से अकील होसेन ने 4 विकेट चटकाएं। विकेट लेने के बाद उन्होंने अनोखा सेलिब्रेशन किया। अपने चेहरे को हाथ से ढकते हुए जीत की खुशी जाहिर की।

तिलक और ओवरटन के बीच हुई बहस

मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और CSK टीम के प्लेयर जेमी ओवरटन के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई, इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी आ गए बहस बढ़ता देख अंपायर्स तुरंत बीच-बचाव करने आएं। और ओवरटन को वहां से दूर भेज दिया। इसके बाद आगे का खेल शुरु हुआ।

संबंधित सामग्री

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

देश-विदेश

आखिरी सांस तक लड़ी पीड़िता,मौत के बाद हत्या के खुले कई राज

साउथ दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

खेल

आज होगा RCB और GT के बीच मुकाबला, क्या फिर टॉप 1 पर पहुंच पाएगी RCB?

In IPL 2026, RCB and GT will face off in their 7th match. Both teams have equal wins in their past encounters, making this an eagerly awaited match.

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र

हरियाणा

हरियाणा में ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 27 अप्रैल को विधानसभा का रखा जायेगा विशेष सत्र

हरियाणा सरकार 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें ग्रुप-D कर्मचारियों के प्रमोशन बिल सहित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश होंगे।

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

उत्तर प्रदेश

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

In Maharajganj, Uttar Pradesh, a speeding truck collided with a motorcycle, killing a couple and their 7-month-old daughter on the spot.