Akshay Prithviraj Fake Moustache Controversy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने इतने टाइम बाद अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (2022) में नकली मूंछ लगाने पर सफाई दी। साथ ही फैंस से माफी भी मांगी।
दरअसल, जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो अक्षय की नकली मूंछ देखकर फैंस काफी नाराज हुए थे, कुछ लोगों ने कहा था कि, 'अक्षय एक महान सम्राट का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए अपनी मूंछें तक नहीं बढ़ाईं।'
नकली मूंछ को लेकर अक्षय की सफाई
एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षय से पूछा गया कि- 'क्या उन्हें फिल्म के लिए ज्यादा वक्त नहीं देना चाहिए था? तो इस एक्टर ने जबाव देते हुए साफ किया कि- मूंछें न बढ़ाना आलस नहीं, बल्कि फिल्म की जरूरत और उनके चेहरे की बनावट से जुड़ा फैसला था।'

उन्होंने आगे कहा कि- 'मैं अभी कई फिल्मों और लुक्स पर काम कर रहा हूं। जैसे अभी मेरी यह दाढ़ी है, जिसे बढ़ाने के लिए मैंने करीब 6 हफ्ते तक काम नहीं किया। सम्राट पृथ्वीराज की कहानी के हिसाब से एक खास तरह की मूंछ की जरूरत थी, जो मेरे चेहरे पर कुदरती तौर पर नहीं उग सकती थी। शायद वह मूंछ अच्छी नहीं लगी, इसलिए अगर लोगों को बुरा लगा तो वे माफी मांगते हैं।'
कैसे बढ़ा विवाद
जब भी कोई सेलिब्रिटी किसी ऐतिहासिक फिल्म में किरदार निभाते है। तो वो अकसर किरदार के लिए महिनों तैयारी करते हैं, जिस भी राजा या इतिहासकार किरदार निभाना होता है, उसकी तरह दाढ़ी - मूंछें भी बढ़ाते हैं। लेकिन जब 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म आई तो अक्षय ने असली मूंछ उगाने की जगह उन्होंने फिल्म में नकली मूंछ का इस्तेमाल किया। इसके बाद जैसे ही फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया में यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था।
यूजर्स का कहना था कि ऐसे प्रतिष्ठित किरदार के लिए अक्षय को नकली मूंछ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ ने कहा कि- 'उन्होंने इसके लिए अपनी मूंछें तक नहीं बढ़ाईं और महज 40-45 दिनों में शूटिंग खत्म कर दी।'
2022 में हुई थी रिलीज
अक्षय की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' 3 जून 2022 को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी थे, यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थी, जिसका बजट करीब 175 करोड़ रुपये था, लेकिन यह फिल्म ज्यादा नहीं चली और बॉक्सआफिस पर फ्लॉप रही है। वर्ल्डवाइड में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद अहम किरदार में थे।
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो..
2026 में अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट बहुत व्यस्त रहने वाला है, जिसमें वह कई बड़ी और अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। 'भूत बंगला' प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। वेलकम टू द जंगल अहमद खान द्वारा निर्देशित यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।