Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घ...

bhopal-blackout-drill-traffic-lights-off-emergency-rehearsal

Bhopal mock drill: भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटा,लाइट बंद, रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

bhopal mock drill भोपाल की सड़कों पर 12 मिनट का सन्नाटालाइट बंद रिहर्सल में घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

पांच शहरों में एक साथ हुआ ब्लैकआउट

Bhopal mock drill: खबर राजधानी भोपाल से है जहां ऑपरेशन सिंदूर और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी को इस अभ्यास के लिए चुना गया। शाम 7:30 बजते ही इन शहरों में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया जिससे शहर अंधेरे में डूब गए। करीब 15 मिनट तक बिजली बंद रखी गई। [caption id="attachment_80418" align="alignnone" width="432"]Bhopal mock drill:
read more:  ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने दिखाया दुश्मनों को असली स्थान- CM[/caption]

 भोपाल में ब्लैकआउट से रुकी जिंदगी

बतादें कि भोपाल में पुलिस ने समय से पहले वाहनों को रोककर लाइट बंद करवाई। शहर के लोग भी अपने घरों और दुकानों की लाइट बंद कर सहयोग करते नजर आए। अस्पताल, मॉल, होटल सब अंधेरे में रहे। कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की।

पुराने भोपाल में 12 मिनट तक थमा ट्रैफिक

तो वहीं राजा भोज सेतु और वीआईपी रोड सहित भोपाल के कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया। ताजुल मसाजिद के आसपास के इलाके में गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। सायरन की गूंज के बीच पूरा क्षेत्र आपातकालीन हालात का अनुभव कर रहा था।

 चौराहों पर दिखा असर, ट्रैफिक सिग्नल भी हुए बंद

बोर्ड ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रूम चौराहों पर ब्लैकआउट का सीधा असर दिखा। यहां सिग्नल भी बंद कर दिए गए और ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों की लाइट बंद करवाई। चौराहों पर लंबी कतारें लग गईं। अलर्ट सायरन लगातार बजता रहा।

कोलार रोड पर पुलिस ने की घोषणा, दुकानों में बुझी लाइटें

कोलार रोड पर पुलिस जीप से ब्लैकआउट की घोषणा की गई, जिसके बाद दुकानदारों ने लाइटें बंद करना शुरू किया। हालांकि कुछ दुकानों पर इसका पालन नहीं किया गया, वहीं बाग उमराव दूल्हा जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पूरा ब्लैकआउट दिखा।

 मॉक ड्रिल में रेस्क्यू ऑपरेशन और स्वास्थ्य सेवाओं की जांच

शाम 4 बजे डीबी मॉल और नूतन कॉलेज सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रेस्क्यू अभ्यास किया गया। डीबी मॉल से एम्बुलेंस घायलों को लेकर अस्थाई अस्पताल पहुंची। एक चूक के तहत स्टाफ ऑक्सीजन तो लाया लेकिन मास्क किट भूल गया, जिसे बाद में जेपी अस्पताल से मंगवाया गया।

 भेल परिसर से लेकर पुलिस लाइन तक हुआ अभ्यास

 Bhopal mock drill: Bhopal mock drill: भोपाल के भेल परिसर में घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस लाइन नेहरू नगर में CPR ट्रेनिंग और आग से बचाव का अभ्यास किया गया। नकली हमले की स्थिति में प्राथमिक उपचार और राहत कार्य का प्रदर्शन किया गया। read more:  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवशाली सफलता पर राजधानी में जश्न का माहौल

संबंधित सामग्री

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

देश-विदेश

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिवार और पुलिस के बीच तनाव, अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा।

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

राज्य

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं के टॉपर्स के लिए स्कूटी योजना की पात्रता सीमा 70% कर दी है, जो पहले 60% थी। इससे प्रतिस्पर्धा और शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

लाइफ स्टाइल

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।