जली हुई कड़ाही को साफ करने के तरीके

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

जली हुई कड़ाही को साफ करने के लिए नींबू, नमक, विनेगर, बेकिंग सोडा, और प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें. ये तरीके प्रभावी और किफायती हैं.

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

खाना बनाते समय अक्सर कड़ाही का इस्तेमाल काफी अधिक होता है. ऐसे में कड़ाही का जलना भी स्वाभाविक बात है. ऐसे में जली हुई कड़ाही को साफ करना सबसे मुश्किल काम लगता है. ऐसे में उस कड़ाही को घंटों तक रगड़ने के बाद भी वो साफ नहीं होती. यदि आपकी कड़ाही भी ऐसी काली हो गई है और जल गई है तो आज हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं जिससे आपको बाहर से कोई महंगा केमिकल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

नींबू और नमक का कमाल

अगर कड़ाही बहुत ज्यादा जल गई है तो नींबू और नमक का इस्तेमाल करें. जली हुई जगह पर थोड़ा सा नमक छिड़कें और फिर उस पर आधा कटा हुआ नींबू रगड़ें.नमक एक नेचुरल स्क्रब का काम करता है, जबकि नींबू का एसिड जली हुई परत को काटने में मदद करता है. इसे रगड़ने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर डिशवॉशर लिक्विड से धो लें. यह तरीका लोहे और एल्युमीनियम दोनों तरह की कड़ाही के लिए बहुत इफेक्टिव है.

विनेगर और बेकिंग सोडा 

जली कड़ाही साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट माना जाता है. सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा पानी डालें और उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. अब इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा विनेगर डालें. फिस उसे अच्छी तरह मिक्स करें और 5-10 मिनट तक उबलने दें. आप देखेंगे कि कड़ाही की गंदगी अपने आप फूलकर ऊपर आने लगेगी. गैस बंद करें और कुछ देर ठंडा होने के बाद किसी सॉफ्ट स्क्रबर से इसे साफ कर लें. आपकी कड़ाही बिल्कुल नए जैसी चमक जाएगी.

प्याज का पानी भी है असरदार

सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन प्याज का छिलका या कटा हुआ प्याज जली हुई कड़ाही को साफ करने में बहुत मदद करता है. कड़ाही में पानी भरें और उसमें ढेर सारे प्याज के छिलके डालकर उबाल लें. कुछ देर उबालने के बाद आप देखेंगे कि कड़ाही का जला हुआ हिस्सा ढीला पड़ गया है. इसे नॉर्मल साबुन से साफ कर लें. ये सारे तरीके न केवल आपकी मेहनत बचाएंगे, बल्कि आपकी कड़ाही को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखेंगे.

संबंधित सामग्री

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

नींबू को अधिक कुशलता से निचोड़ने के लिए रोलिंग, गर्म पानी का उपयोग, और माइक्रोवेव ट्रिक्स जैसे तरीके बताए गए हैं।

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से बदबू हटाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और सफेद सिरका उपयोगी हैं। सही समय पर सफाई सुनिश्चित करें।

नेल रिमूवर हो गया है खत्म? इन आसान घरेलू हैक्स से हटाएं नेल पॉलिश

नेल रिमूवर हो गया है खत्म? इन आसान घरेलू हैक्स से हटाएं नेल पॉलिश

घर में मौजूद चीजों जैसे अल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर, परफ्यूम, या गुनगुने पानी का उपयोग करके नेल पॉलिश हटाने के तरीके।

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

ज्यादा खट्टी कढ़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए चीनी, गुड़, बेसन और मसालों का सही मात्रा में उपयोग करें।

रक्षाबंधन पर दिखना है खूबसूरत? घर बैठे करें ये 5 काम, चेहरे पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो!

रक्षाबंधन पर दिखना है खूबसूरत? घर बैठे करें ये 5 काम, चेहरे पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो!

रक्षाबंधन पर चेहरे को नेचुरल पिंक ग्लो देने के लिए घरेलू नुस्खे और स्किनकेयर टिप्स, जैसे चुकंदर, गुलाब जल, और एलोवेरा जेल का उपयोग।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर