Ratlam Student incident: रतलाम स्कूल में छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मोबाइल वजह

ratlam-bodhi-school-student-jump-incident

Ratlam Student incident: रतलाम स्कूल में छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मोबाइल वजह

ratlam student incident रतलाम स्कूल में छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग मोबाइल वजह

Ratlam Student incident: मध्य प्रदेश के रतलाम में बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से आठवीं के एक छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गए है। उसे सिर और चेहरे पर चोट आई है। छात्र को निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मोबाइल ले जाने पर माता-पिता को बुलाया था

बताया जा रहा है कि छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन ले जाने के कारण स्कूल प्रबंधन ने छात्र के माता-पिता को बुलाया था। बच्चे की मां पटवारी और पिता डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और छात्र के पिता के परिचित डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ratlam Student incident: समझाने के दौरान भाग कर लगा दी छलांग

स्टाफ ने उसके पास फोन देख लिया था। समझाइश देने के लिए शुक्रवार सुबह उसे प्रिंसिपल के पास भेजा गया था। प्रिंसिपल के कमरे में जब छात्र को इस बात पर समझाया जा रहा था, तभी वह भागकर तीसरी मंजिल पर चला गया और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के समय स्कूल में ही मौजूद थे पिता

छात्र की मां ने बताया कि सुबह स्कूल से फोन आया था। इसके बाद उनके पति स्कूल गए। वह खुद ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी पति का फोन आया कि तुरंत अस्पताल आ जाओ। उन्होंने बताया कि स्कूल से पहली बार फोन आया था और उन्हें यह जानकारी नहीं मिली कि घटना कैसे हुई। घटना के समय उनके पति स्कूल में ही मौजूद थे। छात्र के पिता ने बताया कि बेटा लगातार स्कूल जा रहा था। जब वे स्कूल पहुंचे, तभी पता चला कि बच्चा बिल्डिंग से कूद गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और उनकी ही कार से छात्र को अस्पताल ले जाया गया। Read More-Ratlam News: अंधविश्वास में गई महिला की जान, अपनों ने ही डायन बताकर कर दी हत्या

Ratlam Student incident: आगे की जांच जारी

स्कूल और पुलिस प्रशासन इस मामले की आगे जांच कर रहा है। बच्चे के पिता प्रितम कटारा पिपलौदा स्वाास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हैं। छात्र के मामा ने बताया कि हादसे में बच्चे के दोनों पैर, रीढ़ की हड्डी, हाथ और चेहरे पर फ्रैक्चर है। शहर के जीडी अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। यहां उसकी एमआरआई सहित अन्य मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। Read More-CM Mohan gave statement: जो कानून को हाथ में लेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा-सीएम डॉ मोहन यादव

राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग खिलाड़ी है रिशान

रिशान राष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग खिलाड़ी है। 6 बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। उसे आगामी 4 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर पर विशाखापटनम जाना था। स्कूल संचालक राजेन्द्र पिपलिया ने बताया कि बच्चा एक दिन पहले स्कूल में मोबाइल लेकर आया था। उसने सोशल मीडिया पर रील बनाकर डाली थी। समझाइश के लिए शुक्रवार को बच्चे के माता-पिता को स्कूल बुलवाया गया था। इसी दौरान बच्चा भाग कर ऊपर गया और वहीं से कूद गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। श्री पिपलिया के अनुसार फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और बातचीत कर रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

मध्य प्रदेश

भोपाल के जेके अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरने से मरीज की मौत

भोपाल के जेके अस्पताल में एक मरीज निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट में गिरकर मर गया, परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया।

सीएम ने ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया:55 बीघा जमीन पर 110 करोड़ रुपए से बनेगा विश्वविद्यालय

मध्य प्रदेश

सीएम ने ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया:55 बीघा जमीन पर 110 करोड़ रुपए से बनेगा विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे, जिसमें विश्वविद्यालय का भूमिपूजन और दुग्ध उत्पादक सम्मेलन प्रमुख हैं।

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

उत्तराखंड

केदारनाथ में 73 साल की ‘दादी’ का कमाल: बिना घोड़े-पालकी पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार

केदारनाथ धाम में 73 साल की बुजुर्ग महिला ने बिना सहारे पैदल चढ़ाई कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे आस्था और हौसले की मिसाल बता रहे हैं।

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, सभी का टिकट कंफर्म था; युवती का इंटरव्यू

मध्य प्रदेश

रीवा में 15 यात्रियों को फ्लाइट बोर्ड करने से रोका:72 की जगह आया 48 सीटर विमान, सभी का टिकट कंफर्म था; युवती का इंटरव्यू

रीवा एयरपोर्ट पर एलायंस एयर ने 72 सीटों की बुकिंग पर 48 सीटों वाला विमान भेजा, जिससे 15 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव करेंगे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ

ग्वालियर में डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दिया गया।