Operation Sindoor MP Trucks: 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए तैयार MP के 7.5 लाख ट्रक, छु...

operation-sindoor-mp-trucks-ready

Operation Sindoor MP Trucks: 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए तैयार MP के 7.5 लाख ट्रक, छुट्टियाँ रद्द, पीएम को मिला समर्थन

operation sindoor mp trucks ऑपरेशन सिंदूर के लिए तैयार mp के 75 लाख ट्रक छुट्टियाँ रद्द पीएम को मिला समर्थन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दिखाई देशभक्ति

Operation Sindoor MP Trucks: मध्य प्रदेश ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में देश सेवा के लिए बड़ी पहल की है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सेना के लिए अपने 7.5 लाख ट्रकों को उपलब्ध कराने की पेशकश की है। [caption id="attachment_80582" align="alignnone" width="231"]Operation Sindoor MP Trucks: Operation Sindoor MP Trucks:[/caption] read more: लातेहार के आदिवासी कार्यकर्ता लालमोहन सिंह खेरवार की गंभीर स्थिति, सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

 पीएम मोदी को भेजा समर्थन पत्र

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में ट्रांसपोर्टर्स ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर बधाई दी और लिखा कि भारतीय सेनाओं ने कंधार से पहलगाम तक देश को ज़ख्म देने वालों को करारा जवाब दिया है। पत्र में सेना के शौर्य को सलाम किया गया।

 ड्राइवरों की छुट्टियाँ रद्द

देश सेवा के संकल्प के साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपने ट्रक ड्राइवरों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर सभी वाहन तुरंत तैनात किए जा सकें।

 ऑपरेशन सिंदूर को बताया गर्व का क्षण

पत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया गया है। इसमें कहा गया कि आतंकवादियों और पाकिस्तान की सेना को उनके घर में घुसकर मारना देश की ताक़त और एकता का प्रतीक है।

 कंधे से कंधा मिलाकर सेना के साथ

ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों ने लिखा कि वे पीएम मोदी के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ट्रक चालक और मालिक प्रत्यक्ष रूप से सेना के सामान और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में योगदान देना चाहते हैं।

ट्रक चालक तैयार, आदेश का इंतज़ार

Operation Sindoor MP Trucks: एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि उनके सभी ट्रक पूरी तरह तैयार हैं। जैसे ही सरकार या सेना से आदेश मिलेगा, वे तुरंत सेवा में लग जाएंगे। यह पहल नागरिक सहयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। Rrad more: गंगोत्री-यमुनोत्री की सुरक्षा अब पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले

संबंधित सामग्री

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

देश-विदेश

बांदा दुनिया का सबसे गर्म शहर, हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश

उत्तरप्रदेश में गर्मी की लहर जारी, बांदा में तापमान 47.6°C तक पहुंचा। स्कूलों के समय में बदलाव और कूलिंग सेंटर्स की स्थापना की गई।

मई में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि...

सनातन

मई में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि...

मई 2026 के महीने में भगवान शिव के भक्त प्रदोष व्रत का पालन करेंगे, जिसमें दो व्रत 14 और 28 मई को होंगे। इस दौरान विशेष नियमों का पालन किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र, CM धामी बोले - नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

उत्तराखंड

महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र, CM धामी बोले - नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन किया।

French Tourist Death Pushkar: पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत

राजस्थान

French Tourist Death Pushkar: पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत

A French tourist, Jos Bona, died in Pushkar due to complications from a ruptured intestine after being admitted for severe abdominal pain.

पटना में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप -   लाश रखकर बिल बनाता रहा अस्पताल, तोड़फोड़

बिहार

पटना में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप - लाश रखकर बिल बनाता रहा अस्पताल, तोड़फोड़

पटना के पारस अस्पताल में एक छात्र की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की और अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए।