India's men's badminton team secured a 5-0 victory over Australia in the Thomas Cup 2026 quarterfinals, advancing to face China next.
हेमा गुप्ता
Thomas Cup Quarter Finals 2026: भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप 2026 क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया |
Thomas Cup Quarter Finals 2026: थॉमस कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। वहीं महिला टीम का उबर कप अभियान 27 अप्रैल को समाप्त हो गया।
डेनमार्क के होर्सेंस में आयोजित ग्रुप-ए के दूसरे मैच में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। पहले मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को 4-1 से हराया था। अब भारतीय पुरुष टीम का बुधवार को चीन के खिलाफ सामना होगा, जो ग्रुप-ए की टॉप टीम निर्धारित करेगा।
मैच की शुरुआत पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन ने की। लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे सिंगल्स मैच में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराया और भारत के स्कोर को 2-0 कर दिया।
तीसरे मैच में, भारतीय स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत हासिल कर भारत को अजेय बढ़त दिलाई। इस जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया और भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की यात्रा को सुनिश्चित किया।
भारतीय टीम में एक बदलाव करते हुए, किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका दिया गया। प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे बढ़ाया।
आखिरी डबल्स मैच में, हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर भारत की जीत पक्की की
वहीं, भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में, मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया। मुकाबले की शुरुआत PV सिंधु और वांग झी यी के कड़े मुकाबले से हुई, जिसमें सिंधु की वापसी करने की कोशिश नाकाम रही।