महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र, CM धामी बोले - नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

नारी शक्ति वंदन बिल

महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र, CM धामी बोले - नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन किया।

महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र cm धामी बोले - नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

CM Dhami |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को शीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा।

नारी के मुद्दे पर राजनीति नहीं

CM धामी ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज की नारी सिर्फ सहभागिता तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभा रही है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में कदम था।

भ्रम फैलाने की कोशिश

मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं लागू की। राज्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना, ब्याज मुक्त ऋण और स्वरोजगार योजनाएं शामिल हैं। CM धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार जल्द ही महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने में सफल होगी।

संबंधित सामग्री

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन  कर रही हटाने की कोशिश

राज्य

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है।