French Tourist Death Pushkar: पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत

French Tourist Dies in Pushkar

French Tourist Death Pushkar: पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत

A French tourist, Jos Bona, died in Pushkar due to complications from a ruptured intestine after being admitted for severe abdominal pain.

french tourist death pushkar पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत

French Tourist Death Pushkar: पुष्कर घूमने आए युवक की हॉस्पिटल में मौत |

French Tourist Death Pushkar: अजमेर के पुष्कर में घूमने आए एक फ्रांसीसी नागरिक की 27 अप्रैल सोमवार देर रात राजकीय जेएलएन (JLN) हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले टूरिस्ट के पेट में दर्द होने पर उन्हें होटल स्टाफ ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां बताया गया कि युवक की बड़ी आंत फट गई थी।

आंत फटना बनी मौत की वजह

पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान फ्रांस निवासी जोस बोना (58) के रूप में हुई है। जोस 15 अप्रैल को पुष्कर आए थे और यहां के 'ब्लू स्टार होटल' में ठहरे हुए थे। 25 अप्रैल को उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई।

होटल स्टाफ उन्हें तुरंत अजमेर केJLN अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जब सोनोग्राफी की, तो पता चला कि उन्हें हर्निया की पुरानी समस्या थी और उनकी बड़ी आंत फट चुकी थी।

हॉस्पिटल में हुआ ऑपरेशन फिर मौत 

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने 26 अप्रैल को उनका ऑपरेशन किया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और 27 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुष्कर से था पुराना लगाव

जोस बोना को पुष्कर से काफी लगाव था। वे इससे पहले भी 2-3 बार टूरिस्ट वीजा पर यहां आ चुके थे। इस बार वे 27 मार्च को भारत पहुंचे थे और 15 अप्रैल से पुष्कर में रह रहे थे। वे जिस होटल में रुके थे, उसके मालिक से उनकी पुरानी जान-पहचान थी।

दूतावास और CID को दी गई सूचना

घटना के बाद पुष्कर थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। CID और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। CID के माध्यम से फ्रांसीसी दूतावास और विदेश मंत्रालय को सूचित किया जा रहा है, ताकि मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।


 

संबंधित सामग्री

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

राज्य

रायपुर NDPS कोर्ट ने गांजा मामले में आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा

रायपुर की विशेष NDPS कोर्ट ने गांजा रखने के आरोप में अंकित जाटव को 10 साल का कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

देश-विदेश

कौन थे हड़प्पा काल के लोग? राखीगढ़ी के 5000 साल पुराने कंकाल देंगे जवाब

हरियाणा के राखीगढ़ी में मिले प्राचीन कंकालों का अध्ययन से हड़प्पा काल की जीवनशैली, स्वास्थ्य और प्रवास संबंधी जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

राज्य

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।

ENG- IRE Squad t20 Series: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड ने घोषित की टीम

खेल

ENG- IRE Squad t20 Series: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड ने घोषित की टीम

Ireland and England have announced their teams for the T20 series against India. Lorcan Tucker and Harry Brook will lead their respective sides.