GWALIOR: डिप्टी कलेक्टर से 3 लाख की ठगी, ठग बने सीएम ऑफिस के कर्मचारी

mp-deputy-collector-fraud-rs-3-lakh-scam-by-fake-cm-office-employee

GWALIOR: डिप्टी कलेक्टर से 3 लाख की ठगी, ठग बने सीएम ऑफिस के कर्मचारी

gwalior डिप्टी कलेक्टर से 3 लाख की ठगी ठग बने सीएम ऑफिस के कर्मचारी

MP Deputy Collector Fraud: मुरैना के सबलगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद सिंह माहौर ठगी का शिकार हो गए. ठगों ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय का कर्मचारी बताकर उन्हें विभागीय कार्रवाई में राहत दिलाने का झांसा दिया और करीब 2 लाख 95 हजार रुपए ठग लिए। Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट

MP Deputy Collector Fraud: कैसे हुआ फ्रॉड

घटना 19 सितंबर 2025 की रात शुरू हुई। डिप्टी कलेक्टर के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया. शुरुआत में उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, लेकिन थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति, अपने आप को सीएम पोर्टल अश्विनी बताते हुए कॉल करने लगा। उसने दावा किया कि विभागीय कार्रवाई में राहत पाने के लिए कुछ राशि जमा करनी होगी। डिप्टी कलेक्टर ने 19 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन वॉलेट और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल 2,95,000 रुपए अलग-अलग समय पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद ठग लगातार रकम मांगते रहे।

शक होने पर जुटाई जानकारी

संदेह होने पर डिप्टी कलेक्टर ने मामले की खुद जांच की और पता चला कि सीएम ऑफिस में अश्विनी नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर ई-जीरो FIR दर्ज कराई।

डिप्टी कलेक्टर का विवाद 

अरविंद माहौर पहले से ही सस्पेंड हैं। ग्वालियर की एक महिला ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले एक साल से देर रात फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और न उठाने पर रिश्तेदारों को धमकाया। महिला ने जनसुनवाई में वीडियो भी जमा किया, जिसमें SDM अरविंद माहौर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखे।

शिकायत के बाद हुए थे निलंबित

महिला की शिकायत और सबूतों के आधार पर डिप्टी कलेक्टर को निलंबित कर दिया गया। सितंबर 2025 तक वह मुरैना के सबलगढ़ में एसडीएम थे और वर्तमान में चंबल संभागीय कार्यालय में अटैच हैं। यह मामला न केवल सरकारी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड को उजागर करता है, बल्कि उनके पिछले विवादों को भी सामने लाता है।

ई-जीरो FIR अभियान

ग्वालियर के थाटीपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसपी अनु बेनीवाल के अनुसार, मध्य प्रदेश में ई-जीरो FIR अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है।  

संबंधित सामग्री

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।

Vastu Tips: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं

सनातन

Vastu Tips: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? संभल जाएं

According to Vastu Shastra, washing clothes at night can negatively impact prosperity. Experts recommend morning or noon for positive energy.

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

देश-विदेश

चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर विमान से नीचे कूदा, आरोपी गिरफ्तार

एयर अरेबिया की फ्लाइट में शारजाह से चेन्नई आते समय एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर लैंडिंग के दौरान कूद गया। घटना के बाद एयरपोर्ट का मुख्य रनवे कुछ समय के लिए बंद रहा।

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

देश-विदेश

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी, जानिए कल के मौसम का हाल

उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा में बारिश जारी है, जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान में गर्मी की लहर से तापमान बढ़ा।

हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 12 महिलाएं घायल

उत्तराखंड

हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 12 महिलाएं घायल

हरिद्वार में हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिससे 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बस ड्राइवर फरार हो गया।