MP NEWS : पीथमपुर में रेलवे ब्रिज के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा,क्रेन गिरने से दो पिकअप वाहन दबे

construction-crane-collapse-railway-bridge-accident-india-2025

MP NEWS : पीथमपुर में रेलवे ब्रिज के निर्माण के दौरान बड़ा हादसा,क्रेन गिरने से दो पिकअप वाहन दबे

mp news  पीथमपुर में रेलवे ब्रिज के निर्माण के दौरान बड़ा हादसाक्रेन गिरने से दो पिकअप वाहन दबे

railway bridge construction crane collapse : धार जिले के सागौर इलाके में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर काम करते समय क्रेन अचानक पलट गई। इस हादसे में दो पिकअप वाहन क्रेन की चपेट में आ गए, जिससे एक की मौत जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई जब पिलर को शिफ्ट किया जा रहा था और क्रेन का संतुलन बिगड़ गया।

हादसे का विवरण

निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का काम पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। क्रेन, जो पिलर को शिफ्ट कर रही थी, अचानक संतुलन बिगड़ गया और सडक़ से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों के ऊपर गिर गई। क्रेन का भार इतना अधिक था कि दोनों पिकअप वाहन चकनाचूर हो गए।

घायल और मृतक

घटना में घायल तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। राहत कार्य में प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम लगी हुई है। READ MORE :कोल्ड्रिफ कफ सिरप में बड़ा खुलासा,डॉक्टर की पत्नी ज्योती बनी आरोपी

दुर्घटना के कारण

प्रत्यक्षदर्शियों और विशेषज्ञों ने कहा, कि क्रेन का संतुलन बिगड़ने का कारण ड्राइवर की गलती या भारी वजन का असंतुलन हो सकता है। लोहे की प्लेट न लगाने के चलते वजन को सही ढंग से सहारा नहीं मिल पाया। सुरक्षा मानकों का पालन न होना हादसे की एक महत्वपूर्ण वजह माना जा रहा है।

अधिकारियों की लापरवाही

एडवोकेट राजेश चौधरी ने कहा, कि रेलवे विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर की लापरवाही से हादसा हुआ है। सर्विस रोड को नहीं बनाया गया था। इस कारण क्रेन का एक हिस्सा जमीन में धंस गया और क्रेन पलट गई। कई बार विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर से भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।

CM डॉ. यादव ने किया

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव ने किया 'इंडिया से भारत: एक प्रवास' पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 'इंडिया से भारत: एक प्रवास' पुस्तक का विमोचन किया।

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद में हाजी खलील ने 20 वर्षीय युवती से चौथा निकाह किया, जिसके बाद परिवार में विवाद उत्पन्न हुआ। पत्नी नाजरीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।