Bhopal Event: अभ्युदय मध्यप्रदेश के दूसरे दिन महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन

abhyuday-madhya-pradesh

Bhopal Event: अभ्युदय मध्यप्रदेश के दूसरे दिन महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन

bhopal event अभ्युदय मध्यप्रदेश के दूसरे दिन महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन

मंच पर जीवंत हुई जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की यात्रा

Abhyuday Madhya Pradesh: भोपाल'अभ्युदय मध्यप्रदेश' के दूसरे दिवस लाल परेड ग्राउंड में महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन हुआ। भव्य ग्राफिक्स सेट पर कलाकारों ने प्रभावी अभिनय करते हुए विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की यात्रा को मंच पर जीवंत कर दिया। इसके बाद हंसराज रघुवंशी के गीतों ने लाल परेड मैदान का माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Abhyuday Madhya Pradesh: महानाट्य में दिखी सम्राट की जीवन यात्रा

महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य के मंचन राजधानी में पहली स्थापना दिवस पर किया गया है। इस महानाट्य की प्रस्तुति उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति द्वारा दी गई। संजीव मालवीय के निर्देशन में तैयार इस नाटक में कलाकारों के अभिनय, परिधान, संवाद और सेट ने जहां दर्शकों को जहां उत्कृष्ट कला से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर ऊंट, घोड़े, हाथी, पालकी, बग्गी इत्यादि ने वैभवशाली गौरव का आभास कराया। तीन अलग स्टेज पर अत्याधुनिक ग्राफिक, आश्रम एवं जंगल के भव्य सेट के साथ ही भव्य महाकाल मंदिर के प्रतिरूप सेट और 150 कलाकारों ने महानाट्य को जीवंत बना दिया। करीब 2.40 मिनट की इस नाट्य प्रस्तुति का आज सोमवार पुनः मंचन होगा।

मेरा भोला है भंडारी पर झूमा भोपाल

महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य की यादगार प्रस्तुति के बाद यहां सुरों की ऐसी यात्रा आरंभ हुई, जिसमे दिव्यता, भव्यता और सुरों का आनंद था। मेरा भोला है भंडारी जैसे झूमने वाले गीतों के दौरान यह अवसर था चंडीगढ़ के गायक कलाकार हंसराज रघुवंशी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या का। पूरे ग्रुप के साथ वे जब मंच पर श्रोताओं से मुखातिब हुए तो उनके चाहने वालों ने जोरदार तालियों से उनका अभिनंदन किया। [caption id="attachment_114347" align="alignnone" width="300"]सीएम मोहन यादव सीएम मोहन यादव[/caption]

मुख्यमंत्री ने अभिनंदन किया कलाकारों को

मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रदेश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को नई ऊँचाई तक ले जाती हैं। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के शासन में लागू किए गए शौर्य, दानशीलता और न्याय के सिद्धांतों को भी याद किया। Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया और मुंगेर के मंदिरों में पूजा की, विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

Nainital B.Sc Student Suicide: टीचर ने डांटा तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड!

उत्तराखंड

Nainital B.Sc Student Suicide: टीचर ने डांटा तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड!

Simran Arya, a B.Sc student in Nainital, committed suicide by hanging after being publicly scolded by a teacher.

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, यूएस-इज़राइल वार्ता अनुपस्थिति का प्रभाव

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, यूएस-इज़राइल वार्ता अनुपस्थिति का प्रभाव

शेयर बाजार में आज गिरावट देखी गई, जिसका कारण यूएस और इज़राइल के बीच शांति वार्ता न होना और जियोपोलिटिकल तनाव है।

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

सनातन

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

Rajeshwar Mahadev Temple in Bharatpur, Rajasthan, embodies a rich spiritual heritage, deeply connected to the royal family and revered for its historical significance.