“आसमान में इतिहास, सुरों में संस्कृति-स्वर्णिम सप्तति पर निखरा मध्यप्रदेश का अभ्युदय”

abhyuday-madhya-pradesh-2

“आसमान में इतिहास, सुरों में संस्कृति-स्वर्णिम सप्तति पर निखरा मध्यप्रदेश का अभ्युदय”

“आसमान में इतिहास सुरों में संस्कृति-स्वर्णिम सप्तति पर निखरा मध्यप्रदेश का अभ्युदय”

सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य, स्नेहा शंकर का मधुर संगीत और आकाश में 2000 ड्रोनों का अद्भुत नृत्य, उज्जवल भविष्य की झिलमिल आभा में नहाया मध्यप्रदेश।मध्यप्रदेश ने अपने स्थापना के सप्तति वर्ष का अभ्युदय भव्यता और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश ने संस्कृति, जन और प्रगति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोककला, परंपरा, विकास और वैभवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोया गया। [caption id="attachment_114466" align="alignnone" width="300"]सिंहस्थ सिंहस्थ[/caption]

अलौकिक “सिंहस्थ 2028” की झलक

सोमवार की संध्या को उज्जैन के आकाश में लगभग 2000 ड्रोनों का अलौकिक नृत्य देखा गया। नीले आकाश में रोशनी से सजी ये झिलमिल आकृतियाँ “सिंहस्थ 2028” की आभा और उज्जवल भविष्य का प्रतीक बनीं।

महानाट्य- “सम्राट विक्रमादित्य : युगपुरुष का जीवन-संगीत”

मेला प्रांगण में प्रस्तुत इस भव्य नाट्यकृति ने दर्शकों को स्वर्ण युग की स्मृतियों में पहुँचा दिया। मंच पर 150 कलाकारों ने मिलकर उज्जैन के परम पराक्रमी सम्राट विक्रमादित्य के जीवन की गाथा को जीवंत किया।

स्नेहा शंकर- संगीत की सरिता में बहता भाव-सौंदर्य

संगीत जगत की ख्यात गायिका स्नेहा शंकर ने अपनी मधुर आवाज़ से संध्या को सुरों से सराबोर कर दिया। उनके गायन में ऐसी आत्मीयता और भावनात्मक गहराई थी कि पूरा वातावरण सुरमय हो उठा। लोकनृत्यों की रंग-बिरंगी झांकी कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोकसंस्कृति को भी मंच मिला

राई नृत्य

टीकमगढ़ के शिशुपाल सिंह और उनकी टीम द्वारा

गणगौर नृत्य

सूक जोशी एवं टीम द्वारा, जो निमाड़ी जनजीवन का सुंदर चित्रण था

मधाई नृत्य

सागर की स्वरले टीम द्वारा

मुन्नूर नृत्य

सिवनी की पंनिया एवं साथियों द्वारा प्रस्तुति

समापन की आलोकित बेला

कार्यक्रम के अंत में उज्जैन का आसमान ड्रोन लाइट शो से जगमगा उठा। इन रोशनी की आकृतियों में “अभ्युदय मध्यप्रदेश” का भविष्य झिलमिलाता दिखा- विकास, संस्कृति और जनगौरव का उज्जवल प्रतीक। Read More:- कभी थक कर हार गए हो: ये सच्ची कहानी आपके दिल को छू लेगी…

संबंधित सामग्री

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की योजना, भूमि अधिग्रहण के लिए 50 गांव चिन्हित

राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसमें करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

बिहार

CM सम्राट चौधरी ने कात्यायनी मंदिर में की पूजा, आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया और मुंगेर के मंदिरों में पूजा की, विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वे किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

Nainital B.Sc Student Suicide: टीचर ने डांटा तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड!

उत्तराखंड

Nainital B.Sc Student Suicide: टीचर ने डांटा तो छात्रा ने कर लिया सुसाइड!

Simran Arya, a B.Sc student in Nainital, committed suicide by hanging after being publicly scolded by a teacher.

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, यूएस-इज़राइल वार्ता अनुपस्थिति का प्रभाव

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, यूएस-इज़राइल वार्ता अनुपस्थिति का प्रभाव

शेयर बाजार में आज गिरावट देखी गई, जिसका कारण यूएस और इज़राइल के बीच शांति वार्ता न होना और जियोपोलिटिकल तनाव है।

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

सनातन

Bharatpur Rajeshwar Mahadev Mandir: अटूट आस्था और राजसी परंपरा का संगम है राजेश्वर मंदिर

Rajeshwar Mahadev Temple in Bharatpur, Rajasthan, embodies a rich spiritual heritage, deeply connected to the royal family and revered for its historical significance.