Junior National Rowing Championship 2025: नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शुरू, CM मोहन ने किया शुभारंभ

45th-junior-national-rowing-championship-bhopal

Junior National Rowing Championship 2025: नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शुरू, CM मोहन ने किया शुभारंभ

junior national rowing championship 2025 नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शुरू cm मोहन ने किया शुभारंभ

Junior National Rowing Championship 2025: CM Mohan Yadav ने बुधवार को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर 8वीं इंटर स्टेट चैलेंजर्स और 45 वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल विभाग प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहा है। भारत की प्राचीन संस्कृति में खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि अनुशासन, संतुलन और मानसिक दृढ़ता का माध्यम माने गए हैं। पुराने समय में नौकायन, तैराकी और जल

खेल अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का माध्यम: डॉ. यादव

प्रशिक्षण को सामरिक और शारीरिक दक्षता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता था। वही परंपरा आज बॉटर स्पोट्स के रूप में हमारे सामने है। इसमें तकनीक, सहन शक्ति और फोकस का वास्तविक परीक्षण होता है। राज्य सरकार के लिए रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करना गर्व और आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने चैंपियनशिप में शामिल 23 राज्यों के लगभग 500 खिलाड़ियों द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुत मार्च पास्ट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आयोजन स्थल पहुंचने पर उन्हें कैप लगाकर स्वागत किया गया। Read More-MOHAN CABINET MEETING: मोहन केबिनेट की हुई बैठक.. कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित

भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार- CM

उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मध्यप्रदेश ने वॉटर स्पोर्टस में एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इसी वर्ष हुए 38वें नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया, वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टीवल में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल में आयोजित चेपियनशिप में शामिल होने आए विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को मप्र की कला-संस्कृति और स्वाद से रू-ब-रू होते हुए भोपाल के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए भी प्रेरित किया। Read More-MP Liquor Smuggling Exposed : पुलिस ने 1200 पेटी अवैध शराब पकड़ी

कुंभ के रूप में होगी स्थापित:सारंग

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह 4 दिवसीय रोइंग चैंपियनशिप, वॉटर स्पोर्टस के कुंभ के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल-खिलाड़ी और खेल मैदान को प्रोत्साहित करने के लिए संपूर्ण प्रदेश में प्रयास कर रही है। खेलों और खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण के संबंध में राष्ट्रीय के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉलेज एक्सचेंज लिए गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

देश-विदेश

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, मैच के खास मोमेंट्स

गुजरात टाइटंस ने IPL में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा कर लगातार तीसरी जीत हासिल की। साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली।

केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

देश-विदेश

केदारनाथ में बर्फबारी, चारधाम यात्रा पर प्रभाव, बढ़ी ठंड

केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी से तापमान -6°C तक गिरा। चारधाम यात्रा पर बढ़ती संख्या में श्रद्धालु प्रभावित हो रहे हैं।

हरिद्वार में नाबालिग से दोस्ती, फिर किया रेप, हाईवे पर नाबालिग को फेंककर फरार हुआ आरोपी

उत्तराखंड

हरिद्वार में नाबालिग से दोस्ती, फिर किया रेप, हाईवे पर नाबालिग को फेंककर फरार हुआ आरोपी

हरिद्वार में एक युवक ने फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती करके, उसे रुड़की ले जाकर कई बार रेप किया।

अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान, 2 सगे भाई शामिल

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में बेकाबू कार ने 8 लोगों की ली जान, 2 सगे भाई शामिल

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक बेकाबू कार ने 8 लोगों की जान ले ली, जब वे सड़क दुर्घटना के घायलों की मदद कर रहे थे।

ममता जब निर्ममता करेगी तो...

मध्य प्रदेश

ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम डॉ. मोहन, बताया क्यों जीत रही भाजपा?

भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में बड़ी जीत हासिल कर रही है, मुख्यमंत्री यादव और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सराहा जा रहा है।